Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विशेष

सिक्किम, हिमालय की गोद में बसा एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण राज्य, कभी सदियों तक एक स्वतंत्र राजतंत्र के रूप में जाना जाता था. भारत की आज़ादी के बाद सिक्किम एक संरक्षित राज्य बना रहा, लेकिन 1970 के दशक में यहां लोकतंत्र की मांग तेज हो गई.

केरल की राजनीति में 2026 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और यूडीएफ के लिए बड़ी वापसी का संकेत लेकर आया है. दस साल बाद सत्ता से बाहर रहने के बाद यूडीएफ ने 102 सीटों के साथ मजबूत बहुमत हासिल किया.

भगत सिंह की शहादत का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी बैकुंठ शुक्ल की आज पुण्यतिथि है. 1934 में आज ही के दिन उन्हें गया जेल में फांसी दी गई थी. उन्होंने गद्दार फणींद्र नाथ घोष को मारकर क्रांतिकारी आंदोलन की गरिमा बचाई थी.

‘मालगुडी डेज’ सिर्फ एक टीवी धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय बचपन और सादगी भरी जिंदगी की खूबसूरत याद है. आर.के. नारायण द्वारा रचा गया काल्पनिक कस्बा मालगुडी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.

आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती को हर साल 12 मई को 'विश्व नर्स दिवस' के रूप में मनाया जाता है. क्रीमिया युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा से लेकर लंदन में दुनिया का पहला नर्सिंग स्कूल खोलने तक, फ्लोरेंस ने चिकित्सा जगत की तस्वीर बदल दी.

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस की साझेदारी में गुजरात के वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन से पहला स्वदेशी निर्मित C295 सैन्य परिवहन विमान रोलआउट होना भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.

भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस ने अपने क्रांतिकारी प्रयोगों के जरिए यह साबित किया कि पौधे निर्जीव नहीं होते, बल्कि उनमें भी संवेदनशीलता और प्रतिक्रिया की क्षमता होती है.

1998 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और जगदंबिका पाल के बीच हुए 'दो मुख्यमंत्री' वाले संवैधानिक संकट की यादें अब बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद ताजा हो गई हैं. जहां भाजपा को बहुमत मिला है और ममता बनर्जी ने इस्तीफे से इनकार किया है.

रत्नेश सदा का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है, जिन्होंने गरीबी में जन्म लेकर रिक्शा चलाते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की और आज जेडीयू के विधायक से बिहार सरकार में मंत्री बनने तक का सफर तय किया है.

भारतीय जनता पार्टी की जड़ें भारतीय जनसंघ में हैं, जिसकी स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की थी. पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक वामपंथी और कांग्रेस के दबदबे के बावजूद जनसंघ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest