Bharat Express DD Free Dish

विशेष

भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, देश भर की एजेंसियों के साथ सहयोग के माध्यम से आपराधिक मामलों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की सुविधा प्रदान करती है. अब भारतपोल के लॉन्च होने से, हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ सकेगी.

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट 15 जनवरी को सुनवाई करेगा. मामले में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें 2016 में की गई नियुक्तियों की जांच की मांग की गई है.

'मरांग गोमके' के नाम से मशहूर जयपाल सिंह मुंडा ने भारत को हॉकी में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया और झारखंड आंदोलन की नींव रखी.

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का भारत से एक खास रिश्ता था. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित एक गांव का नाम उनके नाम पर रखा गया है.

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में विख्यात हैं. वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया, इसकी नीतियों का आधुनिकीकरण किया और राष्ट्र को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकृत किया.

Personality Of Dr. Manmohan Singh : देश के मन को मोहने वाले ‘मनमोहन’ चले गए. सभी लोग उनका आदर करते थे. उनके रहने से लगता था घर का एक बड़ा बुजुर्ग निगेहबानी कर रहा है. लेकिन उनके जाने के बाद एक बड़ा वैक्यूम आ गया है.

ये घटना लगभग 11 साल पहले 2013 की है. उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ने शरीफ की क्लास लगा दी थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश की सार्वजनिक तौर पर कड़ी आलोचना करते हुए उसे "बकवास" करार दिया और फाड़कर फेंक दिया. यह वाकया उस समय विवाद का विषय बन गया था.

2004 में यूपीए की जीत के बाद, जब सभी को लगा कि सोनिया पीएम बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और डॉ. मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री चुना गया.

वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधारों को शुरू करने का फैसला किया, जो उदारीकरण, निजीकरण और भारत की अर्थव्यवस्था को खोलने पर केंद्रित थे.