Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

विशेष

अन्ना मणि, जिन्हें 'भारत की वेदर वुमन' कहा जाता है, मौसम विज्ञान और ओजोन अध्ययन में अग्रणी थीं. उन्होंने भारत में मौसम उपकरणों का विकास किया और ओजोनसोंडे जैसे उपकरण तैयार किए.

अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की 95वीं बरसी पर पंकज चतुर्वेदी की नई किताब ‘मेरे भगत सिंह’ चर्चा में है. यह किताब भगत सिंह को केवल एक क्रांतिकारी नायक के रूप में नहीं, बल्कि लाहौर के उस घर के एक लाडले बेटे और जेल की कोठरी में गहन दर्शन पर बहस करने वाले एक प्रखर विद्वान के रूप में पेश करती है.

बिहार में पानी कभी सिर्फ जीवन का स्रोत नहीं रहा, वह एक विरोधाभास है जहां एक ही समय में बाढ़ और सुखाड़ दोनों मौजूद रहते हैं. यह प्रकृति का दोष नहीं, बल्कि हमारी नीतियों और समझ की सीमाओं का परिणाम है.

बिहार को समझना दरअसल भारत की उस आत्मा को समझना है, जो तर्क करती है, सवाल पूछती है और हर स्थापित सत्य को चुनौती देती है. यहां ‘मैं’ का स्थान ‘हम’ ने ले लिया है. यह सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि एक सोच है.

आज बिहार अपना स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर पेंगुइन स्वदेश द्वारा प्रकाशित अभय के. की पुस्तक "नालंदा: विश्व चेतना का उद्गम स्थल" के जरिए जानिए उस महान विश्वविद्यालय के उत्थान, पतन और फिर से जीवित होने की पूरी कहानी.

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 21 मार्च 1977 एक ऐसी तारीख है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. यह वही दिन था जब देश ने 21 महीनों तक चले आपातकाल के अंधेरे से बाहर निकलकर फिर से आज़ादी की सांस ली.

जंगलमन की डायरी एक संवेदनशील डायरी-शैली की कृति है, जिसमें कबीर संजय प्रकृति, बचपन की यादों, जंगलों और मानव-प्रकृति संबंधों के टूटते रिश्ते को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करते हैं. यह पुस्तक पर्यावरण चेतना, डिजिटल डिटॉक्स और वन संरक्षण का गहरा संदेश देती है.

आज विश्व कविता दिवस पर याद करते हैं राजस्थान के उस जनकवि को, जिनकी पंक्तियों में रेगिस्तान की तपन भी है और संवेदना की ठंडी छांव भी. पेंगुइन स्वदेश द्वारा प्रकाशित कन्हैयालाल सेठिया के प्रतिनिधि संग्रह 'पंख दिए आकाश न दोगे' की विशेष समीक्षा, जो हमें स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान सिखाती है.

घरेलू गौरैया, जिसे पास्सर डोमेस्टिकस (House Sparrow) कहा जाता है, हमारे घरों और बस्तियों में सदियों से इंसानों की साथी रही है. कभी घर के आंगन में फुदकती और छोटे कीड़े-मकोड़े खाकर जीवनयापन करने वाली यह चिड़िया अब कम दिखाई देती है.

20 मार्च 1995 को टोक्यो की मेट्रो में ओम शिनरिक्यो कल्ट के सदस्यों ने सरिन गैस का हमला किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई और हजारों यात्रियों की जिंदगी बदल गई. यह हमला जापान के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है और आज भी केमिकल आतंकवाद की चेतावनी देता है.

UP Tourism