Bharat Express DD Free Dish

विशेष

आजादी के 78 साल बाद पहली बार इस गांव के लोगों ने दूरदर्शन पर देश-दुनिया की खबरें, धारावाहिक और स्थानीय फिल्में देखी. नियद नेल्ला नार गांव पूवर्ती के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी दूरदर्शन के कार्यक्रमों को देखने के लिए घंटों टीवी सेट के पास बैठे रहे.

आजादी के बाद देशभर में फैली वक्त संपत्तियों के प्रबंधन के लिए साल 1954 में संसद ने वक्फ एक्ट पास किया. इसके बाद से ही वक्फ बोर्ड एक सरकारी संस्था की तरह काम करने लगी.

25 नवंबर से संसद की शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. बीते 14 दिनों की कार्यवाही में अभी तक कुछ खास नहीं हो पाया. अब संसद की कार्यवाही में मात्र 8 दिन शेष बचा है.

गुकेश की जीत का राज उनकी लड़ने की क्षमता थी. जहां अन्य ग्रैंडमास्टर ड्रॉ स्वीकार कर लेते और टाई-ब्रेक में जाते, वहीं गुकेश ने हर बार जीतने की कोशिश की.

एक गरीब परिवार में जन्मे होंडा ने वर्ल्ड वॉर की तबाही के बाद साइकिल में छोटे इंजन लगाकर सस्ती ट्रांसपोर्ट बाइक बनाई. यह आइडिया इतना सफल रहा कि उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी की नींव रख दी.

महिलाओं के खिलाफ घिनौने कृत्य अनंत काल से होते आ रहे हैं और ये आज भी जारी हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि आज समाज ने ऐसे अपराधों को अत्यधिक सामान्य मान लिया है. ऐसे अन्यायों के लिए तालिबान जैसे समूहों को दोष देना सही है, लेकिन हम भी इसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं.

एक बेघर व्यक्ति को मारने के बदले में भीड़ ने तय किया कि हाथिनी मैरी को भी मारा जाएगा. मैरी चार्ली स्पार्क नाम के कलाकार के जगह-जगह घूमने वाले सर्कस का हिस्सा थी.

झलकारी बाई एक आदर्श वीरांगना थीं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी वीरता एवं साहस से भारतीय इतिहास को रोशन किया, बल्कि महिलाओं को सशक्त और प्रेरित किया. उनका जीवन तथा बलिदान लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

भारत की स्वतंत्रता के अवसर पर तीन डाक टिकट जारी किए गए. उन सभी पर 15 अगस्त, 1947 की तारीख और देवनागरी लिपि में ‘जय हिंद’ शब्द अंकित थे.

1857 की क्रांति के समय रोटी से जुड़ा आंदोलन भी हुआ था, जिसने अंग्रेजों को भयभीत कर दिया था. इसने अंग्रेजों के सामने एक ऐसी पहेली खड़ी कर दी थी, जिसमें वे उलझ कर रह गए थे.