Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

विशेष

क्या आप जानते हैं कि भारत में यूरोपीय गुलामी की नींव एक 'मसाला युद्ध' से पड़ी थी? 3 फरवरी 1509 को दीव के तट पर लड़ी गई वह नौसैनिक जंग, जहाँ काली मिर्च और लौंग के व्यापार पर कब्जे के लिए दुनिया की महाशक्तियां आपस में भिड़ गई थीं.

भारतीय तटरक्षक बल अपने स्थापना दिवस पर स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है. 1976 में सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह बल आज समुद्री सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियानों और राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की रक्षा में एक मजबूत स्तंभ बन चुका है. पांच दशकों में आईसीजी ने साहस, सेवा और आधुनिकता की नई मिसाल कायम की है.

केरल ने देश में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से Elderly Budget पेश कर इतिहास रच दिया है. 2026-27 के बजट में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए Silver Economy और Care Economy को विकास की धुरी बनाया गया है.

77वें गणतंत्र दिवस पर वाणी प्रकाशन की पुस्तक “हम भारत के लोग : भारतीय संविधान पर नौ निबंध” संविधान के मूल आदर्शों, संस्थागत ढांचे और उसकी आज की प्रासंगिकता पर सोचने को मजबूर करती है.

साधारण बस कंडक्टर से ‘अक्षर योगी’ बने एनके गौड़ा की प्रेरक यात्रा बताती है कि जुनून और त्याग से ज्ञान का ऐसा खजाना खड़ा किया जा सकता है, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों को रोशन करे.

भारत के लिए प्रिय विदेशी पत्रकार सर मार्क टली का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बीबीसी के भारत ब्यूरो चीफ रहे टली ने ऑपरेशन ब्लू स्टार, आपातकाल और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसी घटनाओं को कवर किया और अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और भारत प्रेम से लोगों के दिलों में जगह बनाई.

24 जनवरी 1966 को एक विमान हादसे में भारत ने अपने 'न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक' होमी जहांगीर भाभा को खो दिया था. 117 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे को आज भी कई लोग एक सोची-समझी साजिश मानते हैं.

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर उनकी वीरता के साथ याद की जा रही है उनकी गहरी प्रेम-कहानी. पुस्तक "सुभाष-एमिली: अधूरे प्रेम की पूरी कहानी" में उकेरा गया है 1934 में वियना से शुरू हुआ सुभाष-एमिली शेंकल का रिश्ता.

चुनाव कभी नहीं लड़े, कोई पद नहीं संभाला, फिर भी दशकों तक सत्ता की धुरी बने रहे. बालासाहेब ठाकरे सत्ता के नहीं, सोच और सिंहगर्जना के सम्राट थे.

19 जनवरी 1966 का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक क्रांतिकारी मोड़ था. लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद उपजे राजनीतिक शून्य को भरने के लिए कांग्रेस के भीतर पहली बार गुप्त मतदान के जरिए चुनावी जंग हुई. एक तरफ अनुभवी मोरारजी देसाई थे, तो दूसरी तरफ नेहरू की विरासत संभाल रहीं इंदिरा गांधी.

UP Tourism