Bharat Express DD Free Dish

PM मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, उनका संबोधन सुनने आए अफ्रीकी सांसदों ने संसद में पहने भारतीय परिधान

पीएम मोदी को घाना में सर्वोच्च सम्मान मिला. उन्‍होंने वहां की संसद को संबोधित किया. इस दौरान कुछ अफ्रीकी सांसदों ने भारतीय परिधान पहनकर उनका स्वागत किया. यहां वीडियो देख सकते हैं.

African MP in Indian attire
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अफ्रीकी देश घाना में भव्‍य स्वागत हुआ. घाना की संसद में उनके संबोधन के दौरान अफ्रीकी सांसदों ने भारतीय परिधान पहनकर सांस्कृतिक एकता और सम्मान व्‍यक्‍त किया. इसकी झलक सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में देखी जा सकती है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अफ्रीकी सांसद पारंपरिक भारतीय पोशाक में कैसे नजर आए.

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें उनके नेतृत्व और भारत-घाना संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया. इसके अलावा, दोनों देशों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सांस्कृतिक सहयोग और पारंपरिक चिकित्सा शामिल हैं.

pm Modi ghana visit

आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और घाना मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे. उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. मोदी ने घाना की संसद में भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

सांस्कृतिक-आर्थिक संबंध गहरे करने पर जोर

घाना की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को गहरा करने पर जोर दिया. दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और खनन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया. यह यात्रा भारत और घाना के बीच व्यापक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़िए: अफ्रीका में घाना की संसद को संबोधित कर रहे PM मोदी, मिला सर्वोच्च सम्मान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read