दुनिया

Anju Pakistan: अंजू पाकिस्तान में ऐसी जगह पर रह रही, जहां TTP के आतंकी बरपाते हैं कहर, PAK सेना भी खाती है खौफ

Anju news Pakistan in hindi: भारत से पाकिस्तान गई अंजू नाम की युवती की सोशल मीडिया पर खासा चर्चा हो रही है. अंजू अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंच गई. इस समय वह पाकिस्तान के दीर बाला में नसरुल्लाह के घर में रह रही है. अंजू की कई साल पहले ही शादी हो चुकी थी, बताया जाता है कि वह अपने पति और 2 बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के दीर बाला में अंजू वहां के मुस्लिम युवक नसरुल्लाह से निकाह करेगी. नसरुल्लाह का कहना है कि पहले वो सगाई करेगी फिर भारत जाएगी. उसके बाद दोनों शादी भी करेंगे.

पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने कम से कम सात झूठ बोले. उसने भारत में अपने पति से कहा था- जयपुर जा रही हूं, वहीं अपनी कंपनी को बताया था कि गोवा जाना है तो कुछ दिन की छुट्टी दे दीजिए. और, अब उसने पाकिस्तान से वीडियो अपलोड करके कई बातें बताई हैं.

जहां आतंकी बरपाते हैं कहर, वहां पर रह रही अंजू
अंजू बहरहाल, उस खैबर पख्तूनख्वा में है, जहां पर पाकिस्तान की सेना भी जाने से डरती है. जिसके बड़े हिस्से में तहरीक-ए-तालिबान की तूती बोलती है, जहां पर आतंकी जो चाहे करते हैं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या संक्षेप में कहें तो टीटीपी या फिर पाकिस्तानी तालिबान सबसे खतरनाक माना जाता है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गतिविधियां चलती हैं. 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के सैनिक स्कूल पर हमला करके इसी खूंखार आतंकवादी संगठन ने पाकिस्तान के 126 बच्चों की हत्या कर दी थी.

34 साल की अंजू ने 2 साल किया वीजा का इंतजार
कई लोगों का कहना है कि अंजू को पाकिस्तानी युवक ने प्यार का झांसा देकर फंसा लिया है और वो उस पर इस कदर फिदा हो गई कि अकेली बिना किसी को बताए पाकिस्तान भाग गई. लेकिन 34 साल की अंजू का कहना है कि वह पाकिस्तान जाकर भी ऐसे खुश हो रही है मानो अमेरिका और यूरोप पहुंच गई हो. अब सवाल ये भी उठ रहा है कि भारत की अंजू पाकिस्तान क्यों गई?

यह फोटो अंजू और नसरुल्लाह के पासपोर्ट की है. इसे देखकर स्पष्ठ हो जाता है कि अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई, जो कि वहां नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है.

पढ़ें: राजस्थान से पाकिस्तान भागी अंजू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ, पति को कहा था- जयपुर जा रही हूं; कंपनी को बताया कि गोवा जाना है

यूपी के जालौन के गांव में हुआ था जन्म
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, अंजू का जन्म यूपी के जालौन जिले स्थित कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले स्थित भिवाड़ी में रहती थी. मगर अब वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में है. इधर, उसके पति अरविंद का कहना है कि अब बच्चे फैसला करेंगे कि अंजू से रिश्ता रखना है या नहीं?

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago