Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Anju Nasrullah: अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से करेगी निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट

Anju in Pakistan: सोशल मीडिया पर कई दिनों से चर्चा में रही अंजू नाम की महिला पाकिस्तान में एक शख्स से निकाह करने वाली है. अभी तक सीमा और सचिन की प्रेम कहानी सोशल मीडिया की सुर्खियों में थी. लेकिन अब चर्चे अंजू के ज्यादा हो रहे हैं.

Anju-Nasrullah

34 वर्षीय अंजू वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह (29 वर्ष) के संपर्क में आई थी.

Anju Nasrullah Love story: भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू नाम की महिला वहां एक मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजू नसरुल्लाह नाम के युवक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है. इसे प्री वेडिंग वीडियो शूट बताया जा रहा है. जिसे शूट करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया.

इनका यह वीडियो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है. पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर दोनों की बहुत-सी तस्वीरें पब्लिश की गई हैं. पाकिस्तान के ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की अंजू ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के प्रांत के रहने वाले नसरूल्लाह से उसे मोहब्बत है और वो उसी के साथ जिंदगी गुजारेगी.

अंजू के पाकिस्तान जाने पर बहुत-से लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि वो देश सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. वहां की हालत किसी से छिपी नहीं है. वहां बाहर से किसी का जाना छोड़िए, पाकिस्तान के लोग मुल्क छोड़कर भाग रहे हैं. इसीलिए जब अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर आई तो यह खबर आग की तरह फैल गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ऐसी जगह पर रह रही अंजू, जहां आतंकी बरपाते हैं कहर, वीडियो कॉल करके बोले 7 झूठ, पति को कहा था- जयपुर जा रही हूं

भारत में अंजू की शादी कई साल पहले हो चुकी थी और वो 2 बच्चों की मां भी है. इसके बावजूद वो अपने बच्चों और ईसाई पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई. अंजू के भारतीय देवर का कहना है कि भाभी ने मेरे भाई अरविंद से शादी करने के लिए ईसाई मजहब कुबूला था, मगर अब वो पाकिस्तान में मुस्लिम बन गई है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital