Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और मोस्ट वांटेड आतंकी, CRPF के काफिले पर हमले का था मास्टरमाइंड

साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला भी इसी आतंकी के दिशा निर्देश पर हुआ था.

अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला

पाकिस्तान के कराजी में भारत का एक और मोस्ट वांटेड आतंकी की की हत्या कर दी गई. अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान को कराची में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया. लश्कर-ए-तैयबा के इस प्रमुख आतंकवादी को 2016 में पंपोर में CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड बताया जाता है. इस आतंकी हमले में भारत के 8 जवान शहीद और 22 जवान घायल हो गए थे.

उधमपुर में BSF काफिले पर करवाया था हमला

साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला भी इसी के दिशा निर्देश पर हुआ था. 2 BSF जवान इस हमले में शहीद हो गए थे. वहीं 13 घायल हुए थे. हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को हमले से जुड़े निर्देश दे रहा था. अदनान को लश्कर कम्युनिकेशन एक्सपर्ट भी कहा जाता था. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में हुए फिदायीन हमले को अंजाम दिलवाने में इस आतंकी ने बड़ी भूमिका निभाई थी. लश्कर चीफ हाफिज सईद के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

घर के बाहर मारी गई गोली

मिली जानकारी के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर की रात में हंजला अदनान को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमलावरो ने अदनान को उसके घर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पाकिस्तानी सेना द्वारा गोपनीयता बरतते हुए उसे तत्काल कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया. कल 5 दिसंबर को उसने आखिरी सांसे लीं.

इसे भी पढ़ें: ‘13 दिसंबर को संसद भवन पर करूंगा हमला, दिल्ली बनेगा पाकिस्तान’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, Video वायरल

बीते दिनों कई आतंकियों की हुई हत्याएं

पाकिस्‍तान में हुई इस आतंकी घटना ने बीते दिनों हुए दूसरी घटनाओं की याद दिला दी. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान में कई आतंकियों की भी हत्या की जा चुकी है. कुछ दिनों पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में बाइक से आए बदमाशों ने एक आतंकी अकरम खान की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वहीं उससे कुछ दिनों पहले ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान के सियालकोट में सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, मुफ्ती कैसर फारूक, बशीर अहमद पीर, एजाज अहमद अहंगर, जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी.पाकिस्तान में लगातार हो रही हत्याओं से आतंकियों में खौफ जरूर होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital