दुनिया

India China: BRICS समिट में मिले PM मोदी-शी जिनपिंग, लद्दाख में तनाव कम करने पर हुई बात, अब सैनिकों की होगी वापसी?

PM Modi Xi jinping meeting South africa: दक्षिण अफ्रीका में 15वीं ब्रिक्स समिट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. समिट के आखिरी दिन दोनों हाथ मिलाते नजर आए. दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई. जिसके बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके जानकारी दी.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग इस बात पर सहमत हुए हैं कि लद्दाख में सैन्य तैनाती कम की जाएगी और तनाव कम किया जाएगा. इस बारे में बातचीत करने वाले दोनों देशों के अफसरों से इस प्रोसेस को तेज करने को कहा जाएगा. क्वॉत्रा बोले, ”प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत हुई थी और जैसा कि मैंने कहा- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ भी बातचीत की. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में LAC के साथ अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं पर प्रकाश डाला.”

‘सीमा पर शांति जरूरी है ताकि दोनों देशों के संबंध सामान्य रहें’

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने आगे कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ बातचीत की. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए LAC का सम्मान करना आवश्यक है. इस संबंध में, दोनों नेता अपने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विघटन और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमत हुए.”

यह भी पढ़ें: क्या चंद्रयान 3 पृथ्वी पर लौटेगा? 14 दिन बाद Vikram लैंडर और Pragyan रोवर क्या करेंगे?

ब्रिक्स के सभी देश बड़ी अहमियत रखते हैं- चीन के राष्ट्रपति शी

इससे पहले नवंबर 2022 में पीएम मोदी और जिनपिंग ने इंडोनेशिया में हुई G20 समिट में सीमा विवाद पर बात की थी, जिसकी जानकारी इस साल दी गई. कल 15वीं ब्रिक्स समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, ”ब्रिक्स के सभी देश बड़ी अहमियत रखते हैं. संगठन में नए सदस्यों का जुड़ना ऐतिहासिक है. ये ब्रिक्स के लिए नई शुरुआत है. इस संगठन का भविष्य उज्ज्वल है.” चीन के राष्ट्रपति ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि जब तक हम एक मकसद से आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर काम कर पाएंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago