Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लंदन में भी मना प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, भगवा रंग के डिजिटल बैनरों से हुई सजावट, प्रवासी भारतीयों ने किया भंडारा तो कीर्तन करते दिखे ऑक्सफोर्ड के छात्र

प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने लंदन शहर को डिजिटल बैनरों से सजाया, जिन पर लिखा था, ‘ब्रिटेन अयोध्या में भगवान राम की घर वापसी का जश्न मना रहा है.’

लंदन में लगा पोस्टर

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु-संतों की अगुवाई में अनुष्‍ठान संपन्‍न कराया. इस अवसर पर PM मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्‍य पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे. वहीं देश-दुनिया में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखा गया. क्या अमेरिका क्या न्यूजीलैंड हर जगह कल राम नाम की धूम थी.

ब्रिटेन में दिखा भगवा का जलवा

यूनाइटेड किंगडम में भारतीय प्रवासियों ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर को भव्य तरीके से मनाया. प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने लंदन शहर को डिजिटल बैनरों से सजाया, जिन पर लिखा था, ‘ब्रिटेन अयोध्या में भगवान राम की घर वापसी का जश्न मना रहा है.’ जहां लंदनवासियों ने सोमवार की सुबह भगवा प्रदर्शन का आनंद लिया, वहीं पूरे ब्रिटेन में हिंदू मंदिर (लगभग 250) विशेष पूजा, भंडारा, भजन-कीर्तन और हवन के साथ इस दिन का जश्न मनाया गया.

ब्रिटेन में रहने वाले मनीष तिवारी ने इस मौके पर कहा, “भगवान राम किसी भी सीमा से परे हैं. वह एक ऐसी ऊर्जा हैं जो विश्व स्तर पर पृथ्वी पर सभी प्राणियों के जीवन को छूती है. ब्रिटेन में हमारे लिए यह गर्व का दिन है क्योंकि हम भगवान राम के आगमन का जश्न मना रहे हैं.”

लंदन के साउथहॉल राम मंदिर में, प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने इस अवसर का जश्न मनाने के लिए एक ‘भंडारा’ (सामुदायिक दावत) का आयोजन किया और लोगों को अलग-अलग खाद्य पदार्थ वितरित किए. साउथहॉल राम मंदिर के ट्रस्टी गुल्लू आनंद ने कहा, “युवा और भक्त हर जगह से हमारे साथ जुड़े हैं.”

इसे भी पढ़ें: America: “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल की असाधारण उपलब्धियां”, अमेरिका ने हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कही ये बात

ऑक्सफोर्ड के छात्रों ने किया राम संकीर्तन

एक अलग कार्यक्रम में, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हिंदू सोसायटी और सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज विभाग ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम में राम संकीर्तन भजन और हनुमान चालीसा का गायन शामिल था और ‘आरती’ के साथ इसका समापन हुआ. छात्रों ने मंदिर निर्माण को लेकर खुशी और संतोष व्यक्त किया. ऑक्सफोर्ड हिंदू सोसाइटी के अध्यक्ष अक्षय ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “आज, हमने प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया. हमने अंत में पुष्पांजलि, आरती और प्रसादम किया. इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनना अद्भुत लगता है.” वहीं इस मौके पर प्रयागराज के एक भारतीय छात्र साहस अरोड़ा ने कहा, “आज सभी भारतीयों के लिए बहुत शुभ दिन है और हमने अपने साथी हिंदुओं के साथ इस कार्यक्रम को मनाया.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital