Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इमरान खान अडियाला जेल में बंद, परिवार ने हालात पर जताई चिंता, जानिए इस जेल का इतिहास और खतरनाक हालात

Imran Khan Adiala Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अडियाला जेल में बंद हैं. परिवार का आरोप है कि उन्हें खराब हालातों में रखा जा रहा है और मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही. जानिए इस जेल का इतिहास और खतरनाक हालात.

Imran Khan Adiala Jail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों रावलपिंडी की मशहूर अडियाला जेल में बंद हैं. अगस्त 2023 से उन्हें भ्रष्टाचार मामलों में सजा सुनाई गई थी और तभी से वे इसी जेल में कैद हैं. अब उनके परिवार का कहना है कि इमरान खान को बेहद खराब हालातों में रखा जा रहा है. उनकी बहनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा और उनकी सेहत पर गंभीर खतरा है.

अडियाला जेल कितनी खतरनाक है?

अडियाला जेल पाकिस्तान की सबसे कुख्यात जेलों में गिनी जाती है. यहां आतंकवादियों, अपराध सिंडिकेट के सरगनाओं, विदेशी कैदियों, मौत की सजा पाए कैदियों और हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्तियों तक को रखा जाता है. पाकिस्तान के अखबार डॉन ने इसे भारत की तिहाड़ जेल जैसा बताया है.

जेल का इतिहास

इस जेल का इतिहास भी खतरनाक है. अप्रैल 1979 में यहीं पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दी गई थी. इसके बाद जनरल जिया-उल-हक ने जेल को आधुनिक बनाने के लिए खेल मैदान और शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए.

क्षमता से ज्यादा कैदी

पंजाब प्रिजन्स डिपार्टमेंट की माने तो इस जेल की क्षमता सिर्फ 1,900 कैदियों की है लेकिन आज यहां करीब 6,000 कैदी बंद हैं. भीड़भाड़ की वजह से कैदियों को अंधेरी और खराब हवादार कोठरियों में रहना पड़ता है. बीमारी, कुपोषण और मौत का खतरा हमेशा बना रहता है.

खाने-पीने की हालत

कानून के मुताबिक कैदियों को मांस, चावल और मिठाई वाला खाना मिलना चाहिए लेकिन हकीकत अलग है. कैदियों ने बताया कि मांस में पकाने का तेल डीजल जैसी बदबू देता है. पानी बोरवेल से आता है, जिससे बीमारियों का खतरा रहता है.

सुरक्षा इंतजाम

जेल के आसपास 5 किलोमीटर तक मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं. आस-पास की बस्तियों की तलाशी भी नियमित होती है ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो.

अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां

यह जेल पहले भी चर्चा में रही है. ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने इसे देखा था. उस समय ब्रिटिश नागरिक मिर्जा ताहिर मौत की सजा का इंतजार कर रहे थे. बाद में उनकी सजा उम्रकैद में बदली गई और उन्हें ब्रिटेन भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-विवादित क्षेत्रों पर नेपाल का नया पैंतरा: कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को नोटों पर दर्शाया, भारत से तनाव बढ़ने की आशंका

इमरान खान पर अफवाहें

हाल ही में अफगान मीडिया ने दावा किया कि इमरान खान हिरासत में ही मर गए हैं. हालांकि जेल अधिकारियों और सरकार ने इसे झूठा बताया. उन्होंने कहा कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें मेडिकल सुविधाएं मिल रही हैं. इसके बाद उनकी बहन अलीमा खान और PTI समर्थकों ने धरना खत्म कर दिया, जब पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मुलाकात की व्यवस्था की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital