दुनिया

Israel Hamas War: इजरायल ने ध्वस्त कर डाले 600 आतंकी ठिकाने, 4 टॉप कमांडर मारे, गाजा में घुसी IDF कर रही दोतरफा हमला

Israel Palestine conflict : पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास की जंग छिड़े 23 दिन बीत चुके हैं. इजरायली थल सेना अब गाजा के अंदर घुसकर हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है. इजरायल की वायुसेना भी हवाई हमलों से गाजा पट्टी की इमारतों को तबाह करते जा रही है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने एक बयान में कहा कि इजरायली एयर स्ट्राइक में जेनिन ब्रिगेड का हेड वायम अल हानून मारा गया है. अब तक हमास के 4 टॉप कमांडर मौत के घाट उतार दिए गए हैं.

इजरायल सीमा के पास उत्‍तरी गाजा के इरेज शहर में हमास के लड़ाके इजरायली सेना से भिड़े, वो सुरंगों से बाहर निकले और इजरायली सैनिकों पर हमला करने लगे. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सैनिकों ने कई लड़ाकों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने कुल 600 आतंकी ठिकाने ध्‍वस्‍त कर डाले हैं. उसकी सेना ने गाजा के मुख्य शहर में आज दोतरफा हमले शुरू कर दिए हैं. आग के गोले बरसाते इजरायली टैंक हमास का नेटवर्क तबाह करते आगे बढ़ रहे हैं.

अब तक दोनों ओर के 9700 से ज्यादा लोगों की मौत

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, हमास के हमलों में इजरायल के 1400 से ज्यादा नागरिकों की जानें गई हैं. वहीं, 8,306 फिलिस्तीनियों की भी मौत हुई है. इनको मिलाकर अब तक 9700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अरब के न्‍यूज चैनल अल जजीरा ने बताया कि गाजा सिटी में रह रहे लोगों को फोन पर शहर खाली करने की चेतावनी दी जा रही है. अल जजीरा की पत्रकार युम्ना अल सईद ने कहा- मेरे परिवार को इजरायली सेना की तरफ से एक फोन आया, उन्‍हें कहा गया है कि फौरन गाजा छोड़ दें, क्‍योंकि इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) वहां हमला करेंगी.

यह भी पढ़िए: Israel-Palestine Conflict: Shani Louk को हमास के आतंकियों ने मार डाला, जर्मन मूल की इजरायली युवती, जिसे 24 दिन पहले म्यूजिक फेस्टिवल से किया था अगवा

हमास के सदस्‍य लेबनान इंटेलिजेंस चीफ से मिले

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) की कार्रवाई के बीच लेबनान के इंटेलिजेंस चीफ ने बेरूत में हमास के सदस्‍यों से मुलाकात की. जहां दोनों पक्षों में जंग को लेकर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह इजरायल पर पुरजोर तरीके से हमला करेगा. बीते 8 अक्टूबर से ही हिजबुल्लाह के लड़ाके इजरायल पर लगातार हमला कर रहे हैं, वे हमास के समर्थन में और फिलिस्‍तीन के नाम पर ऐसा कर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago