दुनिया

Israel Hamas War: हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल, पूर्व रक्षा मंत्री ने मोसाद से कहा- विदेश में बैठे साजिश रचने वालों को मारो

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. शनिवार, 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन ‘हमास’ ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर लड़ाई की शुरुआत की और इजरायली सीमा में दाखिल होकर सैकड़ों महिला-पुरुषों व बच्चों को मार डाला. इजरायल की ओर से बताया गया कि अब तक 800 से ज्यादा नागरिकों की जान आतंकियों के हमले में जा चुकी है. वहीं, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हमास को भी भारी नुकसान हुआ है. इजरायल की सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश दिया गया है, इसके लिए एक लाख सैनिक गाजा की ओर भेजे गए हैं.

इस बीच इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री अविगडोर लिबरमैन का बयान आया है. पूर्व इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा है कि इजरायल अपने खिलाफ शुरू हुए युद्ध का मुंहतोड़ जवाब देगा. उन्‍होंने इजरायली खूफिया एजेंसी मोसाद को एक मैसज में कहा- “विदेश में बैठे जिन हमास के नेताओं ने साजिश रची, उनको मौत के घाट उतार दो.” हमास की ओर से किए गए हमले के बाद इजरायल की डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनिकयल हगारी ने हमास की ओर से शुरू की गई इस जंग केा युद्ध अपराध बताया है. उन्होंने कहा कि इस जंग में जिसने भी हमास का साथ दिया है और जंग में उतरा है उसे इसकी कीमत चुकानी होगी.

अमेरिका दे रहा है जंग में अब इजरायल को मिलिट्री सपोर्ट

बड़ी बात यह है कि हमास के विरुद्ध लड़ाई में अब इजरायल को अमेरिका से मिलिट्री सपोर्ट भी मिल रहा है. US डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने कल कहा था कि इजरायल की मदद के लिए हमारे जहाज और लड़ाकू विमान इजरायल की तरफ बढ़ रहे हैं. हमने USS जेराल्ड आर फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर (वॉरशिप) को अलर्ट कर दिया है. जिसके बाद आज देखा गया कि अमेरिकी युद्धपोत समुद्र में नजर आए.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायली सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश, अमेरिका ने ‘ग्‍लोबमास्‍टर’ के साथ भेजा जंगी बेड़ा

ट्रैक्टर से घुस रहे हमास के लड़ाके को सैनिकों ने मारा

इजरायल के कर्नल रिचर्ड ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमास के लड़ाके अब भी इजरायल में घुस रहे हैं. ट्रैक्टर से घुस रहे एक लड़ाके को इजराइली सैनिकों ने मारा गिराया. इससे पहले इजरायल की एयरफोर्स ने रात भर हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के 500 वॉर रूम तबाह किए. आज इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अधिकारियों को गाजा पट्टी में खाना, पानी, बिजली और फ्यूल की सप्लाई बंद करने के भी आदेश दिए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

11 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago