दुनिया

Israel Vs Iran: ईरानी हमले की आशंका से इजरायल ने ब्लॉक किया GPS, सैनिकों की छुट्टियां रद्द, यहूदी-इस्लामिक देशों में तनाव इतना क्यों बढ़ा?

Israel Vs Iran Military : पश्चिमी एशिया में गाजा पट्टी पर इजरायल-हमास की जंग छिड़े कई माह बीत गए, लेकिन अभी खून-खराबा रुक नहीं रहा. इस जंग में 35 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 10 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. वहीं, अब इजरायल का ईरान के साथ भी तनाव बढ़ गया है. ईरानी हमले की आशंका के चलते इजरायल में जीपीएस ब्लॉक किया गया है, ताकि किसी मिसाइल या ड्रोन हमले को निष्क्रिय किया जा सके.

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में सेना ने छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं. यह कदम ईरान की वजह से उठाया गया है. दरअसल, ईरान ने सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर सोमवार को हुए हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है. ईरान का आरोप है कि ईरानी दूतावास पर हुए हमले के पीछे इजरायल का हाथ था. उस हमले में ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सीनियर जनरल समेत 13 लोग मारे गए थे.

इजरायली कॉम्बैट यूनिट्स वापस बुलाई गईं

ईरान के आरोप पर इजरायली सरकार ने कोई अधिकारिक बयान तो नहीं दिया, लेकिन इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने घोषणा की है कि वह कॉम्बैट यूनिट में काम करने वाले सभी जवानों की सभी छुट्टियां रद्द कर रहा है. इससे एक दिन पहले एयर डिफेंस यूनिट्स को मजबूत करने के लिए रिज़र्व में रखे गए बलों को भी बुलाया गया.

जुमे की नमाज के बाद बदले की आहट!

अल जजीरा ने अपनी खबर में बताया कि दूतावास पर हुए हमले के विरोध में ईरान से शुक्रवार, यानी कि जुमे की नमाज के दिन कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है..इसलिए इजरायल डिफेंस फोर्सेस अलर्ट मोड पर हैं.

इजरायल दुनिया का एकमात्र यहूदी देश है, वहीं ईरान की गिनती कट्टर इस्लामिक देशों में होती है. जहां शरिया लागू है.

वैसे इजरायल-ईरान में अचानक बढ़ा तनाव नया नहीं है, इन दोनों देशों में पुरानी दुश्मनी है. जब से इजरायल अस्तित्व में आया है, इस्लामिक मुल्क ईरान उसके विरोध में ही रहा है. ईरान—कतर, सीरिया और लेबनॉन जैसे मुस्लिम देश फिलिस्तीन को समर्थन देते हैं और इजरायल की खिलाफत करते हैं. वहीं, इजरायली सरकार ने भी कसम खाई थी कि वे ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. इसीलिए इजरायल ने सर्जिकल स्ट्राइक करके ईरान के कुछ ठिकाने भी नष्ट कर दिए थे.

यह भी पढ़िए: भीषण आतंकी हमले के बाद रूस ने किया युद्धाभ्यास, दुनिया के सबसे बड़े समंदर में दागी अपनी मिसाइल, जानें— यह कितनी घातक है?

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

7 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

7 hours ago