दुनिया

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया

ओडिशा में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शोक व्यक्त किया है. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे अपने शोक संदेश में किशिदा ने कहा, “ओडिशा में हुए रेल हादसे में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर से गहरा दुख हुआ है. जापान सरकार और जपाने के लोगों की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, जिनके सदस्य की जान गई है. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना करता हूं.

ओडिशा राज्य में रेल दुर्घटना में कई कीमती जानों के नुकसान और घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. जापान सरकार और उसके लोगों की ओर से, मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं.” जान गंवाने वालों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं.” फुमियो किशिदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “पीएम मोदी @narendramodi, ओडिशा राज्य में ट्रेन दुर्घटना में कई कीमती लोगों की जान जाने और घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ. 

ये भी पढ़ें- Odisha train tragedy: दुनिया के नेताओं ने भारत को दिया समर्थन, जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

जापान सरकार की ओर से एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं.” दक्षिण पूर्व रेलवे ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर मालगाड़ी के बीच हुई तीन-तरफा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसे में करीब 1000 लोग घायल हुए हैं. शुक्रवार शाम को हुए हादसे में दोनों ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.

Dimple Yadav

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

8 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

21 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

52 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago