Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया

India France meeting: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पेरिस में फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स से मुलाकात की.

US Israel Iran conflict: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की.

S Jaishankar EU Meeting: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को दिल्ली में यूरोपीय पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के सदस्य मैनफ्रेड वेबर से मुलाकात की. इसके अलावा, उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से भी बात की.

Turkey Uganda Tension: युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति यावेरी मुसेवेनी के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (9300 करोड़ रुपये) और देश की सबसे खूबसूरत महिला देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो तुर्किये से सारे डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ दिये जाएंगे

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां Donald Trump ने समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया. ईरान ने जवाब में तेल कीमतों में भारी उछाल की चेतावनी दी, जिससे वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ गया है...

Benjamin Netanyahu In Lebanon: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर दक्षिणी लेबनान का अचानक दौरा किया. उन्होंने इजरायली सैनिकों का हौसला बढ़ाया और कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है. उधर, पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल हो गई है.

Shirin Sharmin Chowdhury bail: बांग्लादेश की अदालत ने पूर्व संसद अध्यक्ष शिरीन शर्मिन चौधरी को हत्या प्रयास मामले में जमानत दी. वकील ने कहा कि यह केस मनगढ़ंत है और उनकी खराब तबीयत को देखते हुए अदालत ने राहत दी.

आज शाम 7:30 बजे से अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू कर देगी. राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के बाद CENTCOM ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास चौकसी बढ़ा दी है. इस कदम से चीन और ईरान के साथ अमेरिका का तनाव चरम पर पहुंच गया है.

Donald Trump Hormuz Blockade Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी. उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा.

US Iran Peace Talks Fail: अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है. इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपने देश लौटने के लिए इस्लामाबाद से निकल गए.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital