Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karachi: हैलोवीन थीम पर रेव पार्टी, पुलिस ने अचानक मारा छापा, अर्धनग्न हालत में नशे में धुत थे स्कूल के छात्र और छात्राएं

Pakistan Rave Party Video: रेव पार्टी पाकिस्तान के कराची में एक बंगले में हैलोवीन थीम पर हो रही थी. तभी अचानक वहां पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देखते ही छात्रों में अफरा-तफरी मच गई.

पाकिस्तान में रेव पार्टी का वीडियो वायरल

Pakistan Rave Party: पाकिस्तान में एक रेव पार्टी पर पुलिस ने रेड मारी है. इस छापेमारी के दौरान कई छात्र-छात्राएं अर्धनग्न हालत में मिले हैं. इस खबर के सामने आते ही बवाल मच गया है, क्योंकि पार्टी में शामिल कुछ छात्र-छात्राएं नाबालिग भी थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पुलिस पार्टी में रेड मारी तो उस समय कई छात्र-छात्राएं वहां मौजूद थे जो अर्धनग्न हालत में थे. जो तेज आवाज के गानों पर झूम रहे थे. पुलिस ने जब छात्रों को पकड़ना शुरू किया तो कई छात्राएं नशे में होने के चलते गिरती हुई भी नजर आईं.

यह रेव पार्टी पाकिस्तान के कराची में एक बंगले में हैलोवीन थीम पर हो रही थी. तभी अचानक वहां पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. नशे की हालत में छात्र-छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है.

कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

जानकारी के मुताबिक, रेव पार्टी में मिले छात्र-छात्राएं कराची के ग्रामर स्कूल के थे. यहां तक की बंगले में पार्टी के बच्चों ने परमिशन तक नहीं ली थी. रात करीब 11 बजे से होकर ये पार्टी देर रात तक चली. पुलिस ने करीब सुबह 4 बजे यहां छापा मारा, उस समय भी पार्टी चल ही रही थी. पुलिस की छापेमारी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस के चलते कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगी है. कोर्ट ने साफ कहा कि पार्टी में नाबालिग थे तो पुलिस को वीडियो सार्वजनिक नहीं करना था. कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह नियमों के खिलाफ हैं, पुलिस को वीडियो नहीं जारी करना था. इसलिए पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस ने 10 छात्रों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पार्टी के आयोजकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि छात्रों ने पार्टी के लिए परमिशन ली थी. हालांकि यह साफ नहीं है कि परमिशन के लिए छात्रों ने स्कूल के लेटर हेड को दिखाया था कुछ और. वहीं बंगले के मालिक पहचान खालिद खान के रूप में हुई है. खालिद पर आरोप है कि उसने छात्रों को पार्टी करने के लिए बंगला उपलब्ध कराया. इसके अलावा अयान खान के शख्स पर आरोप है कि उसने छात्रों के लिए पार्टी नशे वाली प्रतिबंधित चीजें उपलब्ध कराई. अभी मालिक और सप्लायर की कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस ने 10 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital