Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

India-Nepal Border Security: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित है. 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है. अवैध घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से लिया गया यह फैसला यात्रियों के लिए नई चुनौती बन गया है.

PM Modi Norway Visit: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के पूर्व प्रमुख एरिक सोल्हेम ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना नॉर्वे के ऐतिहासिक नेता एइनार गेरहार्डसन से की. उन्होंने पीएम मोदी को स्व-निर्मित और कुशल आयोजक बताया.

Russia Ukraine Ceasefire: रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर खत्म होते ही एक बार फिर जंग भड़क चुकी है. मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन पर कई हमले किये. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय ने की. जिसमें बताया गया कि रूसी सेना ने विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन की तरफ से किये गए हमलों का जवाब दिया गया.

Hindu Temple In Pakistan: पाकिस्तान के कराची में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर सदियों से आस्था का बड़ा केंद्र है. 'बड़ा मंगल' (बुढ़वा मंगल) के अवसर पर वहां हिंदू श्रद्धालुओं की रौनक देखने को मिलती है. जानिए उस मंदिर की विशेषताएं...

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत जिले में विस्फोटकों से लदे रिक्शे में धमाके से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि लगातार आतंकी हमलों ने Asim Munir और Shehbaz Sharif की सुरक्षा रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं...

Mossad new chief Roman Gofman: दुनिया की सबसे रहस्यमयी एजेंसी मोसाद को नया चीफ मिल गया है, जो सीधे युद्ध के मैदान से इंटेलिजेंस की दुनिया में कदम रख रहे हैं। आखिर नेतन्याहू ने रोमन गोफमैन पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया और क्या होगा उनका अगला मिशन?

नेपाल में दवाओं की कमी को लेकर संकट गहराता जा रहा है, जबकि भारतीय मेडिसिन सप्लाई पर सख्ती ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. काठमांडू मेयर Balen Shah की नीतियों और सरकारी मूल्य नियंत्रण पर अब सवाल उठ रहे हैं...

North Korea Constitution Amendment: ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के बड़ा खुलासा. नॉर्थ कोरिया ने अपने संविधान में बदलाव किया है कि यदि किसी विदेशी दुश्मन द्वारा लीडर किम जोंग उन की हत्या होती है, तो नॉर्थ कोरिया की तरफ से ऑटोमैटिक परमाणु हमला कर दिया जाएगा. पढ़िए क्या है पूरा मामला?

US Israel Iran conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि वह जिंदा हैं लेकिन उनकी असली स्थिति और ताकत पर पर्दा पड़ा हुआ है.

US Israel Iran conflict: ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया और प्रतिबंध हटाने व मुआवजे की मांग की. इस सख्त रुख से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ने की आशंका है.