Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: PM मोदी रूस पहुंचे, राजधानी मॉस्को में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत; रूसी सेना ने बजाई ‘जन गण मन..’ की धुन

पीएम मोदी रूस की राजधानी मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ये पहला मौका है, जब पीएम मोदी रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं. वे 5 साल बाद मॉस्‍को पहुंचे हैं.

PM Modi in Russia

रूस की राजधानी मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया.

Narendra Modi Russia Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल बाद आज एक बार फिर रूस पहुंच गए हैं. वहां रूस की राजधानी मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

PM Modi in Russia

पीएम मोदी के विमान से उतरने के बाद उनके स्वागत में रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई.


मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी की आगवानी रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री (1st DPM) डेनिस मंटुरोव ने की. ध्‍यान देने योग्‍य बात यह है कि मंटुरोव रूस में उस उप प्रधानमंत्री से वरिष्ठ हैं, जिन्होंने शी जिनपिंग की रूस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया था.

पीएम मोदी के साथ रशियन डिप्‍टी पीएम मंटुरोव उनकी कार में एयरपोर्ट से होटल तक भी गए. पीएम मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी बताया कि पीएम मोदी रूस की राजधानी मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ये पहला मौका होगा, जब पीएम मोदी रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं. इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे. पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी.

MODI PUTIN AND BIDEN

पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे, बल्कि उनका भारत दौरा दिसंबर 2021 में हुआ था.

रूस से जुड़ी पीएम मोदी की यादें

ग्लोबल एक्सपर्ट कहते हैं कि भारत और रूस के बीच संबंधों की जड़ें बहुत गहरी हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मजबूती देना शुरू किया था. उनकी रूस की पहली यात्रा 6 नवंबर 2001 को हुई थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मास्को गए थे. तब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ही साथ भारत-रूस शिखर सम्मेलन की वार्ता हुई थी. पुतिन दो दशक से भी ज्यादा समय से सत्ता में हैं. पुतिन और मोदी वैश्विक मंचों पर अनेक बार मिल चुके हैं.

यह भी पढिए- PM मोदी रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर रवाना, 2001 में पहली बार पुतिन से मुलाकात के बाद ऐसे हुई उनसे पक्की दोस्ती



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital