Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाढ़ और भूस्खलन से पाकिस्तान में मचा कोहराम! अबतक 360 से ज्यादा लोगों ने गंवाई अपनी जान

Pakistan Flash Floods: पाकिस्तान प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है. 26 जून से लेकर अबतक हुई भयंकर बारिश और बाढ़ संबंधित घटनाओं में 360 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

Pakistan Flash Floods

Pakistan Flash Floods: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी है. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बारिश की वजह से 49 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से फंसे 1300 पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों से बाहर निकाल लिया गया है.

भारत की तरह पाकिस्तान भी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है. 26 जून से लेकर अबतक हुई भयंकर बारिश और बाढ़ संबंधित घटनाओं में 360 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

गिलगिट-बाल्टिस्तान का सबसे ज्यादा प्रभावित

पाकिस्तान का गिलगिट-बाल्टिस्तान का इलाका इन प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित है. अधिकारियों के अनुसार घाजर जिले में गुरुवार को बाढ़ आने की वजह से कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना है. अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मौतें उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में हुई हैं. वहीं पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में भी बादल फटने से भयंकर तबाही मची है. बताया जा रहा है कि बादल फटने की वजह से आई बाढ़ की वजह से कुल 16 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं.

खैबर पख्तूनख्वा में बादल फटने से 17 लोग बहे

इस संबंध में बचाव अधिकारी अमजद खान का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा में बादल फटने की वजह से आई बाढ़ की वजह से 17 लोग बह गए. जिनकी तलाश अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं पाकिस्तान के बट्टाग्राम जिले में भी आई बाढ़ में भी 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 18 लोग अभी भी लापता हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में मरघट बन रहे स्कूल! झालावाड़ के बाद अब बूंदी में स्कूल की फॉल सीलिंग गिरने से 6 बच्चे हुए घायल

सबसे ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा और गिलगिट-बाल्टिस्तान हैं प्रभावित

पाकिस्तान का सबसे ज्यादा प्रभावित दो इलाके खैबर पख्तूनख्वा और गिलगिट-बाल्टिस्तान हैं. जहां खैबर पख्तूनख्वा में बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 1300 पर्यटकों को बचा लिया गया है. वहीं जुलाई से कई बार गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाके में बाढ़ आ चुकी है. जिसकी वजह से काराकोरम हाईवे पर भूस्खलन हुए हैं. यह राजमार्ग पाकिस्तान को चीन से जोड़ता है और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बाढ़ की वजह से जान गंवाने वाले लोगों को लेकर दुख और शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिये हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital