Pakistan Threatens India: ‘अपने ही मलबे में दब जाएगा भारत’, भारतीय सेना के प्रमुख द्वारा आतंकवाद पर कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व पर विवादित और तीखा बयान देकर हिंदुस्तान को ललकारा है. ऑपरेशन सिंदूर में मिली मात और आंतरिक अस्थिरता से ध्यान भटकाने की कोशिश में, आसिफ ने भारत को धमकी दी है कि यदि जंग हुई तो वह अपने विमानों के मलबे में दफन हो जाएगा, जिसके लिए उन्होंने धर्म का हवाला तक दिया. मतलब साफ है कि पाकिस्तान के हालात कुछ ऐसे हैं जैसे रस्सी जलगई पर बल नहीं गया.
यह धमकी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की है. भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे. इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन और लड़ाकू विमान भी नष्ट किए थे.
भारत ने दी थी चेतावनी
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकवाद को संरक्षण देना बंद नहीं करता है, तो भारत कड़ी कार्रवाई करेगा. वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट किया है और पाकिस्तानी एयरफील्ड पर हमला किया है.
ये भी पढ़ें: क्या एक और जंग के मुहाने पर पहुंची गई दुनिया? पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर बिगड़े हालात
ध्यान भटकाना चाह रहा है पाकिस्तान
ख्वाजा आसिफ का धर्म और हिंसा का हवाला देने वाला यह बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह पाकिस्तान नेतृत्व की बिगड़ती विश्वसनीयता और आंतरिक संकट से जनता का ध्यान भटकाने की हताश कोशिश को भी उजागर करता है. भारतीय सेना पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसी संयमित कार्रवाई अब दोहराई नहीं जाएगी, और यदि पाकिस्तान को अपनी भौगोलिक स्थिति बनाए रखनी है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को बंद करना होगा. शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि भारत की विश्वसनीयता क्रियाओं पर आधारित है, भाषणों पर नहीं, और पाकिस्तान की किसी भी अतिरेक कार्रवाई का कड़ा और अनुपातिक जवाब दिया जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




