दुनिया

कराची में भारतीय कैदी की मौत, पाकिस्तान 12 मई को 199 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

Pakistan To Release 199 Jailed Indian Fishermen: पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा एक सद्भावनापूर्ण कदम उठाते हुए, अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 199 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा करने की उम्मीद की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक अन्य भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जिसे 199 मछुआरों के साथ प्रत्यावर्तित किया जाना था.

सिंध में जेल और सुधार विभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी काजी नजीर ने कहा कि उन्हें संबंधित सरकारी मंत्रालयों द्वारा 199 मछुआरों को शुक्रवार को रिहा करने और उन्हें उनके देश भेजने की तैयारी करने के लिए कहा गया है. इन मछुआरों को लाहौर भेजा जाएगा और वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा. ये मछुआरे फिलहाल यहां लांधी जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: धड़कनें थामने वाला मैच, हैदराबाद ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर नो-बॉल और फिर छक्का

इस तारीख को होगी रिहाई

उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक जुल्फिकार की बीमारी के कारण शनिवार को कराची के एक अस्पताल में मौत हो गई. जुल्फिकार को भी मछुआरों के साथ रिहा किया जाना था. उन्होंने कहा, “लांधी जेल के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय कैदी ने तेज बुखार और सीने में तकलीफ की शिकायत की थी और पिछले हफ्ते उसकी हालत बिगड़ गई थी. उसे अस्पताल भेजा गया, जहां फेफड़ों में संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई.”

इन भारतीय मछुआरों को लाहौर तक पहुंचाने और जेलों में उन्हें अन्य सहायता मुहैया कराने वाले एधी कल्याण ट्रस्ट के एक अधिकारी ने जुल्फिकार की मौत के संदर्भ में बताया कि लांधी और मलीर जेल में पर्याप्त व्यवस्था और सुविधाएं नहीं हैं तथा बीमार कैदियों को नियमित रूप से तथा समुचित इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ता है. अधिकारी ने बताया ‘‘जेल के डॉक्टर तथा अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए समुचित सुविधाएं और उपकरण नहीं हैं और वे मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की सिफारिश करते हैं लेकिन कई बार बहुत देर हो चुकी होती है.’’

‘पाकिस्तान इंडिया पीपल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी’ के अनुसार, वर्तमान में 631 भारतीय मछुआरे और एक अन्य कैदी जेल की सजा पूरी करने के बावजूद कराची की लांधी और मलीर जेल में बंद हैं. कराची में फोरम के साथ काम करने वाले आदिल शेख ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच समुद्री क्षेत्रीय सीमांकन संधि का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद ये सभी भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद किए गए. उन्होंने कहा, “लगभग सभी गरीब अनपढ़ लोग हैं.”

जेल के अधिकारियों के अनुसार, पहले भी कुछ भारतीय नागरिक कैदियों की बीमारियों के कारण अस्पतालों में मृत्यु हो गई. कराची की जेलों में कुल 654 भारतीय मछुआरे बंद हैं, जबकि अनुमानित 83 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जेलों में बंद हैं. 654 भारतीय मछुआरों में से 631 ने अपनी सजा पूरी कर ली है और वे रिहाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Satwik Sharma

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

35 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

42 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago