Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भारत-ब्राजील की मित्रता और भी मजबूत होती रहे’, PM Modi ने एक्स पर शेयर की ब्राजील यात्रा की झलकियां

ब्राजील यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें यात्रा की झलकियां हैं. पोस्ट के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा, “ब्रासीलिया में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अंश, भारत-ब्राजील की मित्रता और भी मजबूत होती रहे!”

5 देशों की 8 दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में ‘राम भजन’ की मधुर धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया. रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की राजकीय यात्रा शुरू की.

ब्राजील यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें यात्रा की झलकियां हैं. पोस्ट के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा, “ब्रासीलिया में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अंश, भारत-ब्राजील की मित्रता और भी मजबूत होती रहे!”

राजकीय दौरे पर गए पीएम मोदी को ब्राजील ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’  से सम्मानित किया. यह पीएम मोदी को मिलने वाला 26वां अंतर्राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान है. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर गए हैं. जब पीएम मोदी ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस पहुंचे तो यहां ‘राम भजन’ की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत हुआ.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार को राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ब्रासीलिया स्थित अल्वोरादा पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी की यह यात्रा रियो डी जेनेरियो में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद शुरू हुई. अपनी बातचीत के दौरान इन नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी का ‘मुख्य वास्तुकार’ बताया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्राजील के नेता ने हमारे संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ब्राजील की यात्रा समाप्त कर पीएम मोदी नामीबिया के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर नामीबिया की एकदिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के स्वागत में गीत गाने वालीं शास्त्रीय संगीत गायिका मीता रवींद्र कुमार बोलीं- पीएम मोदी की अगुवाई में बढ़ा प्रवासी भारतीयों का सम्मान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital