Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लॉस एजेलिस में बदतर होते जा रहे हालात! राष्ट्रपति ट्रंप ने शहर में तैनात किए 700 मरीन सैनिक, जानें क्या है पूरा मामला

ट्रंप ने शनिवार को लॉस एंजिल्स रीजन में इमिग्रेशन प्रोटेस्ट को कुचलने के लिए दो हजार नेशनल गार्ड सैनिकों को बुलाकर कार्रवाई की. उन्होंने फेडरल पावर का उपयोग किया और कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के अधिकार को दरकिनार कर दिया.

Los Angeles

लॉस एंजेलिस में मरीन सैनिक तैनात.

अमेरिका के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में चार दिनों से हिंसक प्रदर्शन जारी है. लगातार स्थिति खराब होती जा रही है, जिसे देखते हुिए ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के दूसरे सबसे बड़ेस शहर लॉस एजेलिस में मरीन सैनिकों को तैनात कर दिया है.

लॉस एजेंलिस में 700 मरीन सैनिक तैनात

यूएस मरीन कॉर्प्स के एयर ग्राउंड कॉम्बैट सेंटर में स्थित सेकेंड बटालियन, सेवंथ मरीन (2/7) एक लाइट इन्फैंट्री बटालियन है. इसे कैलिफोर्निया के ट्वेंटीनाइन पाम्स में उन नेशनल गार्ड सैनिकों के साथ शामिल किया जाएगा, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर या लॉस एंजेलिस के मेयर की सहमति के बिना सप्ताह के अंत में वहां तैनात किया था.

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल गार्ड सैनिकों की तरह, मरीन्स को भी कानून प्रवर्तन गतिविधियों जैसे गिरफ्तारी करने से रोका गया है, जब तक कि ट्रंप विद्रोह अधिनियम को लागू नहीं करते. यह अधिनियम राष्ट्रपति को विद्रोह या संघीय शक्ति के खिलाफ बगावत खत्म करने के लिए सैन्य उपयोग करने की अनुमति देता है. ट्वेंटीनाइन पाम्स लॉस एंजेलिस शहर के पूर्व में लगभग 220 किलोमीटर दूर है.

यह भी पढ़ें- लॉस एंजिल्स में बवाल, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियन पत्रकार को लगी गोली

‘एनबीसी न्यूज’ ने दो अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि लॉस एंजेलिस में तैनात मरीन को फेडरल प्रॉपर्टी और कर्मियों की रक्षा का काम सौंपा जाएगा. वहीं, ‘एबीसी न्यूज’ ने बताया कि उनके अगले 24 घंटों में पहुंचने की उम्मीद है.

ट्रंप ने शनिवार को लॉस एंजेलिस रीजन में इमिग्रेशन प्रोटेस्ट को कुचलने के लिए दो हजार नेशनल गार्ड सैनिकों को बुलाकर कार्रवाई की. उन्होंने फेडरल पावर का उपयोग किया और कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के अधिकार को दरकिनार कर दिया.

300 नेशनल गार्ड सैनिक भी लॉस एजेलिस पहुंचे

करीब 300 नेशनल गार्ड सैनिक रविवार की सुबह लॉस एंजेलिस शहर पहुंचे. रविवार को कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन रेड्स के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों ने शहर में नेशनल गार्ड के जवानों के साथ झड़प की. वीकेंड में कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन रेड्स मारी गई थीं. डोनाल्ड ट्रंप लॉस एंजिल्स में फैली हिंसा और तोड़फोड़ के बाद वहां तैनात किए गए नेशनल गार्ड के जवानों की तारीफ कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital