Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan में पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने किया हमला, कुछ दिन पहले ही मस्जिद को बनाया था निशाना

Terrorist Attack in Pakistan: भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक पुलिस थाने पर गोलियां चलाईं.

Terrorist Attack in Pakistan:

Terrorist Attack in Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में आतंकवादियों ने कोहराम मचा रखा है. बीते दिनों पेशावर की मस्जिद में धमाके के बाद आज एक और आतंकी हमला हो गया. इस बार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है.

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के मियांवाली (Mianwali) जिले में मंगलवार रात एक पुलिस स्टेशन (Attack on Police Station) पर आतंकवादी हमला हुआ है. भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक पुलिस थाने पर गोलियां चलाईं.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भागे आतंकवादी

मिली जानकारी के अनुसार आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने थाने पर हमला बोल दिया. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई और गोलाबारी होने के बाद आतंकवादी भाग गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई दो घंटे से अधिक समय तक जारी रही.

जिला पुलिस अधिकारी, मियांवाली, मुहम्मद नावेद ने इस हमले के बाद अपने बयान में कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लगभग 20 आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से लैस होकर मंगलवार रात मकरवाल पुलिस थाने पर हमला किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने हालांकि उन्हें खदेड़ दिया. वहीं सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस थाने पर यह हमला मंगलवार की रात करीब नौ बजे तब शुरू हुआ.

दुर्गम इलाके का फायदा उठा भागे आतंकवादी

पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा उग्रवादियों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिलने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया. हमला करने वाले आतंकवादी दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

इस इलाके में ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र है जो कोयले की खानों के लिए जाना जाता है. उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. पाकिस्तान में पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने कहा कि आतंकवादी टीटीपी के थे.

मस्जिद में किया था आत्मघाती बम धमाका

बताया जा रहा है कि हाल ही में इसी आतंकी संगठन के एक सदस्य ने पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका किया था. थाने पर आतंकियों द्वारा स्वचालित हथियारों के साथ मकरवाल पुलिस थाने पर भारी गोलीबारी से कुछ दिन पहले ही इसे अंजाम दिाय गया था. इस हमले मं 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तोशखाना मामले में 7 फरवरी को तय होंगे आरोप

टीटीपी करती रही है पाकिस्तानी इलाकों में हमला

हालिया घटना इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अब तक पुलिस थानों और जांच चौकियों को निशाना बनाने वाली टीटीपी ने अब पंजाब प्रांत में अपनी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital