Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक्स पर इस देश ने किया था साइबर अटैक, खुद Elon Musk ने किया खुलासा, कल 3 बार हुआ डाउन

एक टेलीग्राम चैनल के अनुसार, फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप डार्क स्टॉर्म टीम ने एक्स पर DDoS हमले की जिम्मेदारी ली है.

Elon Musk

बिलेनियर एलन मस्क.

सोमवार (10 मार्च) को देर रात डाउन हुए एक्स (ट्विटर) को लेकर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मंगलवार (11 मार्च) को बताया कि यूक्रेन के एक आईपी एड्रेस से साइबर अटैक हुआ है.

यूक्रेन के IP एड्रेस से किया गया अटैक

बिलेनियर और DOGE के प्रमुख एलन मस्क ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिलहाल यह तो पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था, लेकिन यूक्रेन के आईपी एड्रेस वाले साइबर अटैकर्स ने एक्स को डाउन किया. यह एक बड़ा साइबर अटैक था.

यह भी पढ़ें- बार-बार डाउन हो रहा Elon Musk का ‘X’, दुनिया भर में यूजर्स को झेलनी पड़ रही परेशानी

वहीं एक टेलीग्राम चैनल के अनुसार, फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप डार्क स्टॉर्म टीम ने एक्स पर DDoS हमले की जिम्मेदारी ली है. यह ग्रुप उन देशों और संस्थाओं को टार्गेट करने के लिए जाना जाता है जो गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हैं.

तीन बार डाउन हुआ X

बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाला माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) सोमवार को एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर ठप हो गया. इस तकनीकी खामी के कारण हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई देशों में यूजर्स ने X के ऐप और वेबसाइट दोनों में समस्याएं दर्ज कराई थीं. सोमवार को यह तीसरी बार हुआ, जब X में तकनीकी खामी आई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital