Bharat Express DD Free Dish

हाथ में कलावा, घड़ी में गणेश और…; निकोलस मादुरो का ‘भारतीय कनेक्शन’ जान रह जाएंगे हैरान

Nicolas Maduro India Connection: हाथ में कलावा, घड़ी की डायल पर भगवान गणेश और घर के अंदर सत्य साईं बाबा की तस्वीर, अमेरिका के द्वारा गिरफ्तार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की यह भी एक पहचान है. निकोलस मादुरो ने अपने राष्ट्रपति भवन में सत्य साईं बाबा की तस्वीर तक टांग रखी है.

Nicolas Maduro India Connection

Nicolas Maduro India Connection: अमेरिका ने जिस तरह से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया. उसने दुनिया को झकझोर दिया है. कई देशों ने अमेरिका के इस कार्रवाई को ना सिर्फ अवैध बताया है बल्कि किसी देश की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है. लेकिन क्या आपको पता है, जिस निकोलस मादुरो को अमेरिका तानाशाह बताता है वो और उनकी पत्नी सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त हैं.

हाथ में कलावा, घड़ी की डायल पर भगवान गणेश और घर के अंदर सत्य साईं बाबा की तस्वीर, अमेरिका के द्वारा गिरफ्तार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की यह भी एक पहचान है. निकोलस मादुरो ने अपने राष्ट्रपति भवन में क्रांतिकारियों की तस्वीरों के साथ सत्य साईं बाबा की तस्वीर तक टांग रखी है. यहां तक कि वेनेजुएला के तख्त पर बैठने से पहले मादुरो ने भारत आकर सत्य साईं बाबा से मुलाकात भी की थी.

2005 में भारत की यात्रा पर आए मादुरो

वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन से लेकर अपने प्राइवेट ऑफिस तक में निकोलस मादुरो ने सत्य साईं बाबा की तस्वीर लगा रखी है. राष्ट्रपति बनने से बहुत पहले 2005 में मादुरो ने अपनी पत्नी सिलिया फ्लोर्स के साथ भारत की यात्रा की थी. तब वो वेनेजुएला के विदेश मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे. यात्रा के दौरान मादुरो आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी आए थे. जहां उन्होंने सत्य साईं बाबा के प्रशांत निलयम आश्रम का दौरा कर कथित तौर पर उनसे मुलाकात की थी. इस यात्रा की तस्वीर भी सामने आ चुकी है. जिसमें निकोलस मादुरो सपरिवार अपने परिवार के साथ फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं सत्य साईं बाबा कुर्सी पर विराजमान होकर उन्हें प्रवचन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हिमाचल की किरण बेदी! पति की स्कूटी हो या अपनी सरकारी गाड़ी, नियम टूटने पर RTO सोना चंदेल ने किसी को नहीं बख्शा!

सत्य साईं के निधन पर दी श्रद्धांजलि

सत्य साईं बाबा की 2011 में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत पर वेनेजुएला की संसद ने आधिकारिक रूप से शोक प्रस्ताव पास किया. वेनेजुएला के लोगों पर सत्य साईं बाबा के प्रभाव को देखते हुए वहां की संसद ने राष्ट्रीय शोक का दिन घोषित कर दिया था.

यह अजीब बात है, कि जिस राष्ट्रपति पर अपने शासनकाल में अपने विरोधियों को बेरहमी से कुचलने का आरोप लगा है. वो भारत के अध्यात्मकि गुरु सत्य साईं बाबा को मानता था. जिन्होंने सभी को प्यार करना सिखाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read