Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अरब इंफ्लुएंसर ने कश्मीर को G20 के लिए चुने जाने पर की मोदी सरकार की तारीफ, बच्चों के साथ तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Jammu and Kashmir: ताहा ने ट्वीट कर बताया कि है, “मैंने बच्चों से पूछा की आप लोग कहां से हैं ? उन्होंने गर्व से जवाब दिया कि वो कश्मीर में भारतीय मुसलमान हैं.”

ब्रिटिश-अरब इनफ्लूएंस अमजद ताहा (फोटो ट्विटर)

British-Arab influencer: ब्रिटिश-अरब इनफ्लूएंस अमजद ताहा (Amjad Taha) अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं. उन्होंने जी-20 की बैठक के लिए कश्मीर को चुने जाने पर भारत सरकार और खासकर पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कश्मीर में बच्चों से बातचीत के एक हिस्से का जिक्र अपने ट्वीट में किया है. ताहा ने ट्वीट किया है, “मैंने बच्चों से पूछा की आप लोग कहां से हैं ? उन्होंने गर्व से जवाब दिया कि वो कश्मीर में भारतीय मुसलमान हैं.”

ताहा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, “एक अरब मुस्लिम के रूप में मैं भारत द्वारा कश्मीर को जी-20 की बैठक के लिए चुने जाने पर रोमांचित हूं. विविधता को अपनाने, भविष्य के लिए निर्माण और कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़े होने में उनका (मोदी सरकार) उदाहरण उल्लेखनीय है. कश्मीर में जी-20 की बैठक प्रकृति और मानवता को बचाने में एकता का प्रतीक है.”

यह भी पढ़ें- “दिल्ली में सुपर CM बनाना चाहती है BJP, बिल पूरी तरह से असंवैधानिक”, दिल्ली सेवा बिल पर बहस के दौरान बोले अभिषेक मनु सिंघवी

कश्मीर घाटी का किया था दौरा

इससे पहले भी अमजद ताहा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त की चौथी वर्षगांठ पर कश्मीर घाटी का दौरा किया था जिससे कश्मीरियों के मौजूदा हलातों के बारे में पता चल सके. उन्होंने अपनी यात्रा के बाद कहा कि, “ताहा ने कहा कि वह भारत की शांति उपायों से प्रेरित महसूस करते हैं जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए “आशा का संकेत” देते हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- “कश्मीर: अविश्वसनीय लोगों और सुंदरता की भूमि, भारतीय कश्मीर का दोबारा दौरा करते हुए, मैं वहां भारत के शांति उपायों से फिर से प्रेरित हुआ हूं, जिसमें अस्थायी समाधानों के बजाय स्थायी समाधानों को प्राथमिकता दी गई है. पिछली उथल-पुथल के बावजूद, यह क्षेत्र अब भविष्य की पीढ़ियों के लिए आशा का संकेत देता है.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest