Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anti Terror Action: खालिस्तान समर्थकों की अब आएगी शामत, NIA ने जारी की 43 आतंकियों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को 10-10 लाख का इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज लॉरेंस बिश्नोई समेत पांच आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े गुर्गों की तस्वीरें जारी की हैं. आमजन से कहा जा रहा है कि अगर उनके पास इनके नाम पर या स्वामित्व वाली संपत्तियों, परिसंपत्तियों और व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत NIA को सूचना दें.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

NIA Action : भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आज NIA ने कुल 43 खालिस्तान समर्थक गुर्गों की तस्वीर जारी की है..जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं. इनमें लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, काला जथेरी उर्फ सैंडी, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और जोगिंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं. NIA ने इनकी संपत्तियों और बिजनेस के बारे में जानकारी आमजन से मांगी है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से लोगों को कहा जा रहा है कि अगर उनके पास इन लोगों के नाम पर या स्वामित्व वाली संपत्तियों, परिसंपत्तियों और व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत NIA को सूचना दें. NIA ने यह भी कहा कि इन गुंडों के सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर भी अगर कुछ है तो उसकी भी सूचना दी जा सकती है. NIA ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-7290009373 जारी किया है.

Lawrence Bishnoi

https://twitter.com/NIA_India/status/1704464285517373554

रिंदा और लंडा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम

NIA की ओर से सूचीबद्ध आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कहा कि अगर किसी को इनके बारे में सूचना हो तो उसे इनाम दिया जाएगा. इन आतंकियों के तीन सहयोगियों, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह और यादविंदर सिंह के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान भी NIA ने किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं.

https://twitter.com/NIA_India/status/1704448827351335254

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि NIA ने 20 सितंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत पांच आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों की तस्वीरें जारी कीं. उन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital