Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Scotland: नहीं सुधर रहे खालिस्तानी! भारतीय राजदूत के गुरुद्वारे जाने पर मचाया उत्पात, कार से भी नहीं उतरने दिया नीचे

Britain High Commissioner: जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारे के निमंत्रण पर भारतीय राजदूत विक्रम दोराईस्वामी वहां गए थे, लेकिन जैसे ही वह वहां पहुंचे तो खालिस्तानी लोगों ने उन्हें कार से नहीं उतरने दिया.

भारतीय राजदूत को नहीं जाने दिया गुरुद्वारे (फोटो screen Grab)

Scotland: दुनियाभर में भारतीयों के खिलाफ खालिस्तानियों को दुस्साहस बढ़ता जा रहा रहा है. एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों ने ऐसी हरकत की है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. स्कॉटलैंड में खालिस्तानियों ने उत्पात मचाते हुए ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया. सिर्फ इतना ही नहीं खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को कार से नीचे तक नहीं उतरने दिया.

जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारे के निमंत्रण पर भारतीय राजदूत विक्रम दोराईस्वामी वहां गए थे, लेकिन जैसे ही वह वहां पहुंचे तो खालिस्तानी लोगों ने उन्हें कार से नहीं उतरने दिया. कार का दरवाजा खोलने नहीं दिया. इसके बाद राजदूत के सुरक्षा गार्ड्स ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और स्थिति देखते हुए अपने कार्यक्रम को टाल दिया.

भारतीय राजदूत को रोकते समय हुई हल्की नोकझोंक

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, एक खालिस्तानी समर्थक ने बताया कि उन्हें पता चल गया था कि, “दोरईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक की योजना बनाई है. इसके बाद उसने कहा कि हममें से कुछ लोगों ने कहा कि उनका यहां स्वागत नहीं है और वह चले गए. इस दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई. मुझे नहीं लगता कि जो कुछ हुआ उससे गुरुद्वारा कमेटी बहुत खुश है. खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि ब्रिटेन के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं है. हम यूके-भारत की मिलीभगत से तंग आ चुके हैं.”

इसके बाद उस खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि, “हरदीप सिंह निज्जर के बाद से तनाव की वजह से ब्रिटिश सिखों को निशाना बनाया जा रहा है. इसका संबंध अवतार सिंह खांडा और जगतार सिंह जोहल से भी है.”

यह भी पढ़ें- चलती रेल में रातभर करता रहा छेड़खानी, डर के साये में लड़की ने किया साढ़े 500 किलोमीटर का सफर, फिर ऐसे पकड़ा गया सफाईकर्मी

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि भारत और खालिस्तानियों के बीच विवाद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बढ़ता चला रहा है. यहां कनाडा में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद दुनियाभर के कई देशों में भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया. यहां तक की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है और मामले जांच पूरी होने की बात कही है. वहीं भारत ने भी इसका कड़ा विरोध किया है. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है. निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थक कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital