Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Arthritis: सर्दियों में नहीं बढ़ेगा गठिया का दर्द, बस इन बातों का रखें ध्यान

Arthritis: शरीर के जोड़ों में होने वाली बीमारी गठिया से जूझ रहे लोगों की समस्या सर्दियों के दिनों में और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए खानपान से लेकर कई बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है.

सर्दियों में इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है गठिया का दर्द

सर्दियों में इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है गठिया का दर्द

Arthritis: ठंड के दिनों में गठिया की समस्या काफी देखने को मिलती है. आज देश भर में लाखों लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. इसमें सूजन, जोड़ों में दर्द, अकड़न जैसी समस्या आम है. आज के समय में यह बीमारी आम हो गई है और हर उम्र के लोगों को होने लगी है. अगर आप भी गठिया के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए.

ऐसे फूड को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए जो जोड़ों के दर्द को कम करें और कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. अगर आप भी गठिया से पीड़ित हैं और सर्दियों के मौसम में गंभीर दर्द से परेशान नहीं होना चाहते हैं तो आइए जानते हैं, किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

अर्थराइटिस के मरीज ऐसे सर्दियों में रखें अपना ख्याल

ठंड से बचें

गठिया का दर्द अक्सर तब ट्रिगर करता है जब हम ठंड के संपर्क में आते हैं अब सर्दी के मौसम में वातावरण पहले से ही ठंडा रहता है तो ऐसे में हमें यह करना है कि हम खुद को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहने, ठंडा पानी पीने से बचें, ठंडी तासीर वाले फलों के सेवन से बचें.

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

सर्दियों के मौसम में हम पानी कम पीते हैं. इस वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है और इसके कारण जोड़ो पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आप कोशिश करें कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और दर्द कम होता है.

ये भी पढ़ें:Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में गिरा पारा, दक्षिण में बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

एक ही जगह पर बैठने से बचें

अगर आप गठिया की समस्या है जूझ रहे हैं तो ज्यादा लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचें, क्योंकि सर्दियों में आम लोगों को भी शरीर में अकड़न की समस्या हो जाती है और जोड़ों में दर्द दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है.

इन चीजों से करें परहेज

गठिया के दर्द में आप बाहर का खाना या फिर फास्ट फूड खाने से परहेज करें. ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. अपनी डाइट में ज्यादातर हेल्दी चीजों का ही सेवन करें. साथ ही बाहर का तला-भूना खाने से परहेज करें.

अगर आपको गठिया और जोड़ों में दर्द की शिकायत है, तो अपने डॉक्टर से फौरन संपर्क करें. ज्यादातर बुजुर्गों को सर्दी के दिनों में दर्द का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital