Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यति नरसिंहानंद के सहयोगी ने Mohammad Zubair के खिलाफ क्यों दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में डासना देवी मंदिर के पुजारी नरसिंहानंद ने भाषण दिया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज किया गया है.

Juber And Nersimhanand

Mohammad Zubair: ऑल्ट न्यूज के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर पर उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है. जुबैर के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है. डासना देवी मंदिर के पुजारी नरसिंहानंद के एक सहयोगी ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया.

29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में डासना देवी मंदिर के पुजारी नरसिंहानंद ने भाषण दिया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज किया गया है. वहीं उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस ने नरसिंहानंद और उनके सहयोगियों को हिरासत में भी लिया था.

ये भी पढ़ें- J&K: निर्दलीय और मनोनीत विधायक निभाएंगे किंगमेकर की भूमिका, क्या इस फार्मूले पर बनेगी BJP सरकार?

एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मोहम्मद जुबैर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. गाजियाबाद पुलिस ने बिना किसी जांच के एफआईआर दर्ज की है. जुबैर ने कहा कि ऐसे अन्य पत्रकार भी थे, जिन्होंने खबर दी लेकिन उनके खिलाफ जानबूझकर एफआईआर की गई है. पुलिस के अनुसार जुबैर के खिलाफ यति नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की महासचिव उदिता त्यागी ने कविनगर थाने में दोपहर में मामला दर्ज कराई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest