Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले सस्‍ता हुआ फ्लाइट टिकट, जानें अब कितना लगेगा किराया

घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराये में 20-25 प्रतिशत की गिरावट आई है. ये कीमतें 30 दिन के APD (एडवांस पेमेंट डेट) के आधार पर एकतरफा औसत किराये के लिए हैं. पिछले साल दिवाली 10-16 नवंबर तक मानी गई थी, जबकि इस वर्ष यह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है.

air tickets became cheaper

हवाई टिकट हुआ सस्‍ता

Flights Ticket: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है इस मौके पर अपने घर से दूर रहने वाले लोग अपने घर लौटते हैं. कई लोगों के रूट पर फ्लाइट सेवा की सुविधा होती है. अगर आप भी दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है. हाल ही में पिछले साल के मुताबिक इस साल हवाई यात्रा के किराए में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है.

यह जानकारी एक विश्लेषण में दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने और हाल के दिनों में तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण किराए में यह कमी आई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि हवाई यात्रा के किराए में कितनी कमी है.

क्यों घटाया किराया?

इक्सिगो समूह के सीईओ आलोक बाजपेयी के अनुसार, किराए में कमी करने का फैसला दरअसल बढ़ी हुई क्षमता और तेल की कीमतों में हाल में आई गिरावट के चलते किया गया है. यात्रा प्लेटफॉर्म इक्सिगो के विश्लेषण के अनुसार, 30 दिनों की अग्रिम खरीद (एपीडी) के आधार पर घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया 20-25 प्रतिशत तक घटा है. 2023 के लिए यह विश्लेषण 10-16 नवंबर की अवधि पर आधारित है, जबकि इस साल की अवधि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है.

जानें अब कितना लगेगा किराया?

इस साल, बेंगलुरू-कोलकाता मार्ग पर हवाई किराया 38 प्रतिशत घटकर 6,319 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 10,195 रुपये था. चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गया है, जो 36 प्रतिशत की कमी है. इसी तरह, मुंबई-दिल्ली मार्ग पर औसत किराया 8,788 रुपये से 34 प्रतिशत घटकर 5,762 रुपये हो गया है. वहीं, दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए भी किराया 34 प्रतिशत घटकर 7,469 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 11,296 रुपये था. दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर किराया 32 प्रतिशत कम हुआ है.

ये भी पढ़ें: अगर आप थर्ड एसी का टिकट लेकर सेकेंड या फर्स्ट एसी में करते हैं यात्रा तो हो जाएं सावधान, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना, जानें क्या है नियम

तेल की कीमतों में भी आईं गिरावट

बाजपेयी ने कहा कि इस साल तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है, जिस कारण त्‍यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों को अधिक किफायती विकल्प मिले हैं. वहीं भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेल की कीमतें थोड़ी ऊपर की ओर बढ़ रही हैं. ऐसे में कुछ जगहों के लिए किराया महंगा भी हुआ है. यह बढ़ोतरी 34% की हुई है. अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर टिकट की कीमत 6,533 रुपये से 34 प्रतिशत बढ़कर 8,758 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई-देहरादून मार्ग पर यह 33 प्रतिशत बढ़कर 11,710 रुपये से 15,527 रुपये हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital