पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण महाकथा के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा उस समय हुआ, जब पांडाल के एंट्री गेट पर भीड़ बेकाबू हो गई.
एंट्री गेट पर मची भगदड़
मिली जानकारी के अनुसार, कथा सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके बाद एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई. इस दौरान लोग एक दूसरे पर गिर गए. हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है.
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के बात तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा अव्यवस्था फैलने की वजह से हुआ है. मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की टीम को बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें- हाशिमपुरा नरसंहार के दो और दोषी पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
एसएसपी का बयान
घटना को लेकर एसएसपी ने बताया कि कथा सुनने के लिए भीड़ ज्यादा बढ़ गई, इसी के चलते भगदड़ की स्थिति पैदा हुई.उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है, कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं, इसके अलावा मेडिकल की टीम और एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है. मामले की जांच की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



