Urdu Conclave 2026

‘मैं छोटे-से गांव से यहां तक पहुंचा, मैंने बहुत लंबा रास्ता तय किया..’, अडानी बोले- मेरा काम और परिवार ही मेरी दुनिया

भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी ने आज अपने काम-काज और जीवन संतुलन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. उनके ताजा बयान उनके संघर्ष और परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

gautam adani

Adani Group Chairman Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बात की. प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि हमारे लिए परिवार और काम ही हमारी दुनिया है, इसके अलावा कुछ नहीं है.

‘आधारभूत ढांचे के काम में हमारी भूमिका अहम’

गौतम अडानी ने मुंबई में एक बयान में कहा, “आधारभूत ढांचे के काम में अडानी ग्रुप वह काम कर रहा है, जो बड़े-बड़े उद्योग समूह भी नहीं कर पा रहे हैं. जिन कंपनियों का आकार अडानी ग्रुप से बड़ा है, वे भी इस क्षेत्र में अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे 25% काम के बराबर भी काम नहीं कर रही हैं.” उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ कंपनियां उद्योग में बड़ी हैं, लेकिन आधारभूत ढांचे के काम में अडानी ग्रुप की भूमिका प्रमुख है.

…तो जीवन स्वाभाविक रूप से संतुलित होता है

उन्होंने अपने काम-काज और जीवन संतुलन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आपका कार्य और जीवन संतुलित तब होता है जब आप वह करते हैं जिसे आप पसंद करते हैं.” उनका मानना है कि अगर इंसान अपने पसंदीदा कार्य में लगा होता है तो उसका जीवन स्वाभाविक रूप से संतुलित होता है.

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए अडानी ग्रुप के चेयरमैन बोले, “हमारा कामकाज हमारी दुनिया है, इसके अलावा कुछ नहीं है. हमारे बच्चे भी यही देखते हैं और इसी को नोट करते हैं.” उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, “10वीं कक्षा के बाद मेरी बोलने की क्षमता अच्छी नहीं थी, मैं एक छोटे से गांव से आया था. आज जब मैं अपने सफर को देखता हूं, तो लगता है कि मैंने बहुत लंबा रास्ता तय किया है.”

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read