सम्भल में भूमि पूजन
रिपोर्ट:- अरूण चाहल
UP News: संभल में मंत्रोंच्चारण के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से 100 मीटर दूर नवीन पुलिस चौकी का भूमि पूजन हुआ है. मुस्लिम कन्या इनाया के हाथों से नींव की पहले ईंट रखवाई गई, वहीं एएसपी श्रीश्चंद्र , सीओ कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह एवं चौकी इंचार्ज शाह फैसल ने विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन करने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया. मंगलवार को संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मौहल्ला दीपा सराय में मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दी, पंडित वैभव शुक्ला एवं संभल के श्रीराम मंदिर पुजारी शंकरलाल ने भूमि पूजन कराया.
अपराधियों पर होगी नजर
आम जनमानस की सुरक्षा एवं अपराधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से संभल हिंसा के मास्टरमाइंड भारत के सबसे बड़े ऑटो लिफ्टर गैंगस्टर शारिक साठा, पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद है. वहीं उस्मान एवं विदेशी हथियारों की तस्करी करने के मामले में जेल गए गुलाम के घरों से 100 मीटर की दूरी पर दीपा सराय पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. भूमि पूजन को लेकर स्थान ने पुलिस एवं पीएसी बल को तैनात किया गया था, तीन मंजिला बनने वाली पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम की स्थापना होगी और सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी.
पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन
एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र ने बताया कि थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय में प्रस्तावित पुलिस चौकी का आज भूमि पूजन हुआ, उसके बाद नींव भराई का काम शुरू हुआ है उक्त पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से कराया जाएगा. इस चौकी के माध्यम से अपराधियों पर सतर्क नजर रखी जा सकेगी. यहां पर बच्चे महिलाएं सुरक्षित रहे, उनमें सुरक्षा की भावना रहे, इसीलिए बच्ची द्वारा स्वयं ईंट रख कर स्थापना का शुभारंभ किया गया है. एएसपी ने कहा इससे मजबूत संदेश दिया जाना है पुलिस घर-घर पहुंचकर अपराधियों पर नजर रखेगी. साथ ही अपराधियों पर शिकंजा रखा जा सके, यह तीन मंजिला होगी और इसमें कंट्रोल रूम भी होगा.
यह भी पढ़ें: ओडिशा के कीट विश्वविद्यालय में नेपाली छात्र की मौत, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग करेगा जांच
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



