पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड पर जताया शोक.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12th का रिजल्ट मंगलवार (13 मई) को जारी कर दिया. इस साल 42 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 88.39 प्रतिशत रिजल्ट रहा. बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है. इन रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है. इसके बाद CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की गई.
इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की भी क्लास 10th और 12th का रिजल्ट लगातार जारी किया जा रहा है. आज सीबीएसई के अलावा हरियाणा स्टेट बोर्ड ने भी बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया. इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले कुल 5 लाख 16 हजार 787 स्टूडेंट्स में से 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.
इन सब के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उन छात्रों को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं. उन्होंने कहा कि आपकी यात्रा बहुत बड़ी है, एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं सकती है.
पीएम मोदी ने कहा,
जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती. आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है. आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं.
To those who feel slightly dejected at their scores, I want to tell them: one exam can never define you. Your journey is much bigger and your strengths go far beyond the mark sheet. Stay confident, stay curious because great things await. #ExamWarriors
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2025
ये भी पढ़ें: जिस एयरबेस को पाकिस्तान ने किया था ध्वस्त करने का दावा, पीएम मोदी ने उसी बेस पर पहुंचकर पाक को किया बेनकाब
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




