TB Elimination Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए 13 मई, 2025 को एक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. यह बैठक भारत के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका लक्ष्य देश से टीबी को समाप्त करना है.
PM @narendramodi chairs a meeting to review progress of #TB elimination campaign. Union #HealthMinister @JPNadda and others present at the meeting. @PMOIndia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/ier33987Kq
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) May 13, 2025
बैठक में अभियान के तहत किए गए कार्यों, चुनौतियों और आगे की रणनीतियों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी के उन्मूलन में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य मंत्रालयों के सहयोग पर जोर दिया.
उपरोक्त बैठक में एक अभियान के तहत 100-दिवसीय कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया. बताया जा रहा है कि अभियान में 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों को शामिल किया गया है. बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि टीबी के निदान, उपचार और रोकथाम के प्रयासों में कोई कमी न रहे.
यह भी पढ़िए: एस आर एन अस्पताल में थीं सभी सुविधाएं…तो मरीज का इलाज निजी नर्सिंग होम में क्यों: हाईकोर्ट
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


