Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कथावाचक कांड के बाद इटावा के दांदरपुर में बवाल, यूपी पुलिस से भिड़ी ‘अहीर रेजिमेंट’, खूब हुई पत्थरबाजी

Ahir Regiment Protesters in Etawah: इटावा के दांदरपुर में ‘अहीर रेजिमेंट’ और पुलिस के बीच झड़प हुई है, पत्थरबाजी और फायरिंग में कई घायल हुए हैं. कथावाचक कांड के विरोध में तनावपूर्ण माहौल है.

dandarpur etwah clash
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Dandarpur Etawah Clash: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दांदरपुर गांव में कथावाचक कांड के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. ‘अहीर रेजिमेंट’ के लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

पुलिस के मुताबिक, ‘अहीर रेजिमेंट’ के लोग कथावाचकों से बदसलूकी के विरोध में दांदरपुर गांव पहुंचे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. स्थिति बिगड़ने पर फायरिंग भी की गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए.

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और शांति बहाल करने के प्रयास किए. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.

घटना पर राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस घटना पर राजनीतिक दलों ने बयानबाजी शुरू कर दी है. विपक्षी दल सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही शांति बहाल हो जाएगी.

यह भी पढ़िए: Etawah Incident पर बोले Avimukteshwaranand, खुब सुनाई खरी-खोटी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026