Delhi NCR weather, Delhi rain forecast, IMD alert, Uttar Pradesh weather update, UP rain alert, heavy rainfall, monsoon update, Bihar weather, lightning warning, Delhi temperature, monsoon 2025, India weather forecast, Bharat Express weather, July 22 weather update.
Weather Update: दिल्ली-NCR में कल यानी सोमवार को सावन के दूसरे मौके पर मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छाए. कुछ स्थानों पर तेज तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. दो दिन से दिल्ली में तेज धूप की वजह से लोग गर्मी से काफी परेशान थे. लेकिन सोमवार को एक बार फिर बारिश देखने को मिली और दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया.
आज यानी मंगलवार (22 जुलाई 2025) को भी दिल्ली का मौसम ऐसा बने रहने की संभावना है. तो वहीं उत्तर प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला हल्का होने लगा है. सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही हल्की बौछारें देखने को मिली, कई जगहों पर धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. आज भी पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है. यहां गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. तो चलिए आपको बताते हैं आपके राज्य के मौसम का हाल कैसा रहेगा.
दिल्ली-NCR में 3 दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना (Weather Update)
IMD के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. आज दिल्ली की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है. दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादलों का डेरा रहेगा. लेकिन 22, 23 और 24 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है.
कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आज एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछार पड़ सकती हैं. बाकि हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. उमस भरी गर्मी से यहां लोगों को सामना करना पड़ सकता है. लेकिन 25 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव आएगा और बारिश का सिलसिला फिर से तेज हो जाएगा. 26 जुलाई से पूरे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें:
यूपी के इन जिलों में बारिश का अनुमान (Weather Update)
यूपी में आज सहारनपुर, मुज्जफरनगर और शामली में कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी. इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है जबकि मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत, मथुरा, अलीगढ़, आगरा जैसे कई जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, इटावा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, औरेया, हमीरपुर के आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. लेकिन किसी तरह से चेतावनी नहीं दी गई है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
22 और 25 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज के साथ तूफान आने, बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




