Bharat Express DD Free Dish

आज का पंचांग 23 जुलाई:  सावन शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा-पाठ और शुभ कार्य

आज 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है और साथ ही बुधवार का दिन है, जो गणेश पूजन और नए कार्यों के लिए विशेष शुभ माना गया है. तुला राशि में चंद्रमा का गोचर और सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश आज के दिन को विशेष बना रहा है.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Daily Astrology

Aaj Ka Panchang 23 July 2025: आज सावन के मीने की शिवरात्रि का शुभ दिन है और आज के दिन कावड़ लेने गए कावड़िए भागवान शिव पर जल चढ़ाते हैं. साथ ही आज बुधवार भी है और यह दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की उपासना और शुभ कार्यों के आरंभ के लिए उत्तम माना जाता है.

आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिन के आरंभ से ही वातावरण में .ऊर्जा बनी रहेगी. चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है, जिससे भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
साथ ही आज सूर्य कर्क राशि में स्थित हैं, जिससे घरेलू मामलों और पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. तो चलिए जानते है आज पूजा या शुभ कार्य करने के लिए कैसा रहेगा दिन…

सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी जानकारी

आज के दिन सूर्योदय सुबह लगभग 5:38 बजे और सूर्यास्त शाम 7:15 बजे के आसपास होगा. चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिससे वाणी और संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी.

चंद्रमा की स्थिति से आज वाणी में मधुरता लाना लाभदायक रहेगा. सूर्यबल मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए शुभ है, जबकि चंद्रबल तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ देगा.

शुभ-अशुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज दोपहर 12:20 से लेकर 1:10 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है, जो किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. विवाह, गृह प्रवेश या व्यापार से जुड़े फैसले इसी समय लेने शुभ रहेंगे.

वहीं आज राहुकाल दोपहर 12:15 से 1:50 बजे तक रहेगा, इस समय में कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें. गुलिक काल सुबह 10:45 से 12:15 तक रहेगा, जो मिश्रित फलदायक होता है.

दिशाशूल

दिशाशूल की दृष्टि से आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही खाकर प्रस्थान करना शुभ रहेगा. आज का दिन ज्ञान, शांति और धैर्य के साथ बिताने का है. देवी-देवताओं की पूजा, ध्यान और परिवार के साथ समय बिताने से . परिणाम मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  आज का राशिफल 23 जुलाई: आज का दिन है 3 राशियों के लिए बेहद खास, भोलेनाथ बनाएंगे आपके बिगड़ते काम, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read