Bharat Express DD Free Dish

‘Until Dawn’ ने Netflix पर मचाया कोहराम, 2025 की सबसे डरावनी फिल्म से कांप उठे दर्शक, तस्वीरों से जानें फिल्म की कहानी

‘Until Dawn’ ने नेटफ्लिक्स पर आते ही धड़कनें बढ़ा दी हैं. टाइम लूप, मौत और खौफ से भरी इस फिल्म को देखने से पहले दोस्त को बुला लेना बेहतर होगा.

2025 की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक ‘Until Dawn’ ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. हॉरर फिल्में तो हर साल आती हैं, लेकिन इस बार जो कहानी सामने आई है, उसने तो लोगों की नींद ही उड़ा दी है. जो लोग खुद को बहुत बहादुर समझते थे, वो भी इस फिल्म को अकेले देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. डर, खून, सस्पेंस और बार-बार आती मौत… सब कुछ ऐसा है कि हर सीन आपको अपनी जगह से हिलने नहीं देगा. चलिए अब इस फिल्म की कुछ चुनिंदा झलकियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप शायद खुद भी फिल्म देखने का प्लान बना लें, लेकिन किसी दोस्त के साथ ही!

कहानी की शुरुआत होती है एक वैली से, जहां क्लोवर अपनी बहन को ढूंढने पहुंचती है. उसके साथ उसके कुछ पुराने दोस्त भी होते हैं. शुरू में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वो अंदर जाते हैं, चीजें अजीब होती जाती हैं. रात होने पर उन्हें महसूस होता है कि वहां कुछ है… कोई ऐसा जो उन्हें देख रहा है. और यहीं से शुरू होता है खौफनाक खेल.

ये फिल्म सिर्फ डर से नहीं, बल्कि बार-बार दोहराई जाने वाली मौतों से भी आपको झकझोर देगी. एक दोस्त मरा, फिर दूसरा… लेकिन जैसे ही सुबह होती है, सब फिर से जिंदा! टाइम लूप में फंसे ये लोग हर रात नई-नई डरावनी मौतें मरते हैं. कोई आग में जलता है, तो कोई अंधेरे कुएं में गिर जाता है. हर बार डर और गहरा हो जाता है.

टाइम लूप वाला आइडिया इस फिल्म की जान है. कहानी में एक मोड़ आता है जब सबको समझ आता है कि वो एक ही रात को बार-बार जी रहे हैं, और हर बार कुछ नया, और ज्यादा भयानक हो रहा है. ये ट्विस्ट फिल्म को नॉर्मल हॉरर से अलग बना देता है. हर बार एक नया रास्ता चुनना, लेकिन मौत फिर भी टलती नहीं.

क्लोवर का किरदार निभा रही एला रुबिन ने जबरदस्त काम किया है. उसके चेहरे के हाव-भाव, डर और हिम्मत दोनों एक साथ नजर आते हैं. उसके दोस्त — माइकल, ओडेसा, जी-यंग, बेलमॉन्ट और माया — सबने फिल्म में जान डाल दी है. इनका ग्रुप एक फैमिली जैसा लगता है, जो हर डर के आगे साथ खड़ा है.

पीटर स्टॉर्मर द्वारा निभाया गया डॉक्टर हिल का किरदार इस फिल्म की सबसे रहस्यमयी चीजों में से एक है. जो लोग ‘Until Dawn’ गेम खेल चुके हैं, उनके लिए ये किरदार एक नॉस्टैल्जिया जैसा है. फिल्म में भी वो एक सायकॉलजिस्ट के रोल में हैं, लेकिन क्या वो मदद कर रहे हैं या सब गड़बड़ उन्हीं की वजह से है — ये जानने के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.

25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, ‘Until Dawn’ 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आई और बस, फिर क्या था! 6 दिन के अंदर ही फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी. हर कोई इसे देखने के बाद अपने दोस्तों को बोल रहा है — “ये अकेले मत देखना!” खासकर भारत और अमेरिका में इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स आया है. स्लैशर, गोर और फाउंड फुटेज जैसे डरावने तड़के इस फिल्म को और भी खतरनाक बना देते हैं.

ये भी देखें- Sonu Nigam Birthday Special: सुरों के सिरमौर की अनसुनी कहानी, जब गाते-गाते बह निकला खून, ‘सारेगामा’ ने बनाया घर-घर का नाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read