Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Taapsee Pannu Birthday: इंजीनियर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर, गुपचुप रचाई शादी, अब ‘गांधारी’ में दिखाएंगी एक्शन अवतार, देखें तस्वीरें

तापसी पन्नू आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. जानिए कैसे एक इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार बनीं, कैसे चुपचाप की शादी और अब किस नए रोल से चौंकाने वाली हैं.

taapsee pannu birthday

Taapsee Pannu Birthday: 1 अगस्त 2025 को बॉलीवुड की दमदार अदाकारा तापसी पन्नू अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. दिल्ली की रहने वाली तापसी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया था. लेकिन फिर उन्होंने ग्लैमर और कैमरे की दुनिया को चुना और देखते ही देखते लाखों दिलों में जगह बना ली. आज उनके जन्मदिन के मौके पर तस्वीरों के जरिए उनके करियर, शादी और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर एक नजर डालते हैं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि तापसी पन्नू एक पढ़ी-लिखी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक एक आईटी कंपनी में काम भी किया, लेकिन उनका मन कंप्यूटर कोडिंग से ज्यादा कैमरे की तरफ खिंचता था. साल 2008 में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें मिस फ्रेश फेस और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे खिताब मिले. वहीं से उनकी ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

तापसी ने 2010 में तेलुगु फिल्म ‘झुम्मंडी नादम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर 2011 की तमिल फिल्म आदुकलम में धनुष के साथ काम करके उन्होंने साउथ में खूब तारीफ बटोरी. ये वही फिल्म है जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया और 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया. हालांकि असली शोहरत उन्हें 2015 की फिल्म बेबी में महज सात मिनट के रोल से मिली. इसके बाद पिंक, नाम शबाना, मुल्क, थप्पड़, और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों ने उन्हें टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ला खड़ा किया.

तापसी पन्नू हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती आई हैं. मार्च 2024 में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से उदयपुर में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली. इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे. तापसी ने इस शादी को पब्लिक अफेयर बनाने से इनकार किया और काफी समय तक इसकी जानकारी मीडिया से छुपाकर रखी. बाद में उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल लुक और सिंपल शादी की झलक लोगों को बहुत पसंद आई.

तापसी अब सिर्फ इमोशनल या सोशल ड्रामा तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि एक्शन फिल्मों में भी उन्होंने अपनी पकड़ बनाई है. उनकी आने वाली फिल्म गांधारी में वो एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इस रोल के लिए तापसी ने एरियल योग, मार्शल आर्ट्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ली है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है देवाशीष मखीजा ने और इसे लिखा है कनिका ढिल्लों ने. गांधारी 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और तापसी के फैंस को इस रोल में उनका एक नया रूप देखने को मिलेगा.

तापसी पन्नू सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बिजनेस की दुनिया में भी एक समझदार और होशियार महिला हैं. वो द वेडिंग फैक्ट्री नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की को-फाउंडर हैं, जो शादियों और खास मौकों को खास बनाने में माहिर है. इसके अलावा वो पुणे 7 एसेस नाम की बैडमिंटन टीम की मालिक भी हैं, जो प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हिस्सा लेती है. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 40 से 46 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. तापसी वाकई एक ऐसी सेल्फमेड स्टार हैं जो अपनी मेहनत और सोच से हर रोल और हर फील्ड में चमक रही हैं.

ये भी देखें- अब महिलाएं भी दिल्ली में कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, CM रेखा गुप्ता ने इन शर्तों के साथ की किया ऐलान

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital