Ganpati Visarjan: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan और उनकी बहन अर्पिता खान ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का अपने घर मे स्वागत किया. उनके घर पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान ने फैंस के साथ शेयर किया था.
वही अब गुरूवार (28 अगस्त) की शाम को सलमान और अर्पिता ने बप्पा का विसर्जरv किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ दिखाई दिया. इस मौके पर खान परिवार का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान खान ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
खान परिवार के साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर
खान परिवार के इस जश्न के बीच सलमान के जीजा यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा अपने बेटे को गोद में लेकर नाचते हुए दिखाई दिए. वहीं अरबाज खान और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वाण भी इस बीच बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए.
खान परिवार के अलावा इस जश्न में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी दिखे. इस दौरान सोनाक्षी ने सफेद रंग का सूट पहना और बालों में गजरा लगाया हुआ थआ, इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. वहीं दूसरी तरफ जहीन भी हरे रंग की शेरवानी में काफी जचें.
View this post on Instagram
बप्पा की भक्ति में लीन खान फैमिली
बता दें कि गणेश चतुर्थी की शाम को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ बहन अर्पिता के घर विराजे गणपति बप्पा की आरती करते दिखाई दिए थे.
वहीं खान परिवार के अलावा गोविंदा-सुनिता अहूजा, अनन्या पांडे और मीका सिंह ने भी बप्पा को विदाई देते हुए उन्हे विसर्जित कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


