Urdu Conclave 2026

Bigg Boss 19 के घर में Wild Card बनकर जाएंगी ये बोल्ड एक्ट्रेस, एंट्री से पहले Tanya Mittal के लिए बोलीं- “कैमरे पर ब्लाउज…”

बिग बॉस के दर्शकों को हमेशा वाइल्ड कार्डस का बेसबसी से इंतेजार रहता है. ये शो के मिड में एक खास एनर्जी के साथ आते हैं और एक नई जान डाल देते है.

Bigg Boss 19, Wild Card, Tanya Mittal

टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो में से एक Bigg Boss 19  इस वक्त एक कंटेस्टेंट की वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्की Tanya Mittal हैं. तान्या को शो में कुछ ऐसी बातें कहते देखा गया कि वो अब घर के बाहर जमकर ट्रोल हो रही हैं. वहीं अब खहर सामने आ रही है कि उन्हें उनकी बातों में तक्कर देने के लिए घर में एक वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने वाली है.

जी हां, बिग बॉस के दर्शकों को हमेशा वाइल्ड कार्डस का बेसबसी से इंतेजार रहता है. ये शो के मिड में एक खास एनर्जी के साथ आते हैं और एक नई जान डाल देते है. वैसे तो वाइल्ड कार्ड अकसर आधा शो बीत जाने के बाद ही घर में एंट्री करते हैं, लेकिन इस बार शो के कुछ दिनों बाद ही खबर आने लगी है कि एक हसीना शो का हिस्सा बनने वाली हैं.

Bigg Boss 19 में आएंगी पहली Wild Card

दरअसल, शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली बोल्ड एक्ट्रेस शाह रुख खान के साथ एक फिल्म में काम करते भी नजर आ चुकी हैं, वे इस फिल्म में एक रिपोर्टर का रोल निभाती दिखीं थी. ये एक्ट्रेस कोई र नहीं बल्की शिखा मल्होत्रा है जो जल्द ही बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाली हैं.

एक्ट्रेस ने खुद ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड जानें की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है. शिखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे नर्स की ड्रेस पहने काफी खुश दिखा रही है और पैप्स को मिठाई बांट रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब Tanya Mittal का होगा इलाज?

बता दें कि शिखा ने covid-19 के दौरान नर्स बनकर मरीजों की सेवा कर चुकी हैं. वहीं वीडियों में एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी है कि वो वाइल्द कार्ड बनकर बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि घर में वो जिस शख्स का इलाज करना चाहती है वो हैं तान्या मित्तल.

इतना ही नहीं शिखा ने तान्या के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियां आगे बढ़ने के लिए क्या क्या करती हैं. कोई भी किसी भजन करने वाली या साड़ी पहनने वाली को काम नहीं देना चाहता है.

तान्या के इस बयान पर शिखा ने कहा- “उन्होंने ये सारी लड़कियों के लिए बोला है कि लडकियां फेम्स होने के लिए कया क्या करती हैं.. उनके भजन-कीर्तन तो सब ने देख लिए हैं.. भाई इंस्टाग्राम खोलकर पेटीकोट, ब्लाउज तो मैंने भी कभी नहीं पहना है जो वो करती हैं.. ये उनकी कैसी स्प्रिचुएलिटी है पता नहीं.. ”

अब ये देखना दिल्चस्प होगी की शिखा की बिग बॉस के घर में एंट्री होने के बाद टीवी पर कितना मसाला देखने को मिलता है और घर में क्या तुफान आता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read