मेरठ में साध्वी प्राची ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोला, रायबरेली के पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया दी, अब्दुल्ला रेजिडेंसी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि जनता अब विपक्ष की नीतियों को समझ चुकी है. साध्वी प्राची ने कहा कि रायबरेली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को भगवान बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि यह देखकर हंसी आती है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब में बाढ़ और हिमाचल में त्रासदी हुई तो यह भगवान कहां थे. उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले हाईवे पर गैंगरेप की घटनाएं आम थीं, लेकिन तब विपक्ष चुप था.
जनता ने विपक्ष की असलियत समझ ली- साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल चुनाव आयोग पर आरोप लगाने और सेनाओं से सबूत मांगने तक सीमित है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पाकिस्तान की सेना के साथ हमदर्दी दिखाता है और देश में अराजकता फैलाना चाहता है. उन्होंने कहा कि अब जनता विपक्ष की असलियत समझ चुकी है और विपक्षी नेताओं को कहने वाली है, टोटी चोर यूपी छोड़, चारा चोर बिहार छोड़, नेशनल हेराल्ड चोर भारत छोड़.
अब्दुल्ला रेजिडेंसी को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि मेरठ क्रांतिकारियों की भूमि है और यहां किसी विशेष समुदाय के लिए कॉलोनी बसाना गलत है. उन्होंने इसे पाकिस्तान जैसी सोच बताया और कहा कि सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही आरोप लगाया कि मदरसों में हथियार मिलने की घटनाएं चिंता पैदा करती हैं और नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की परिस्थितियों को देखते हुए सख्ती जरूरी है.
उन्होंने मेरठ में तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य जी की कथा के दौरान पंडाल में हुई आगजनी की घटना पर भी चिंता जताई.
ये भी पढ़े: ‘हनुमान के अवतार’ कहे जाते थे ये बाबा, अंतिम समाधि लेने के बाद भी इनके धाम पर लगा रहता है भक्तों का तांता
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

