Urdu Conclave 2026

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ तैयार, 17 सितंबर को वोट चोरी पर बड़ा खुलासा संभव

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है जिसे उन्होंने ‘हाइड्रोजन बम’ नाम दिया है.

Rahul Gandhi: वोट चोरी पर राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' तैयार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इसी बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है जिसे उन्होंने ‘हाइड्रोजन बम’ नाम दिया है.

क्या करने वाले राहुल गांधी?

खबर है कि राहुल गांधी 17 सितंबर को यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन पर इस ‘हाइड्रोजन बम’ को फोड़ सकते हैं. इसके जरिए वे हरियाणा और बनारस में कथित वोट चोरी के आंकड़े देश के सामने रख सकते हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहले भी एक प्रेजेंटेशन के जरिए वोट चोरी का मुद्दा उठाकर बवाल मचा चुके हैं. अब उनका अगला खुलासा कितना बड़ा होगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

रायबरेली में राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल (Rahul Gandhi) ने रायबरेली दौरे में कहा था कि बीजेपी के लोग ज्यादा आंदोलित न हों क्योंकि जब हाइड्रोजन बम आएगा सब कुछ साफ हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि वोट चुराकर सरकारें बनाई जा रही हैं और वे इसका पुख्ता सबूत जल्द जनता को देंगे.

कांग्रेस उठा रही सवाल

इसके साथ ही कांग्रेस अब पीएम मोदी की उम्र को लेकर भी सवाल उठा रही है. बीजेपी में 75 साल की उम्र में नेताओं को रिटायर करने की परंपरा रही है. एमएम जोशी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं को इसी आधार पर किनारे किया गया. कांग्रेस पूछ रही है कि जब मोदी खुद 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे तो उनके लिए नियम अलग क्यों?

इसे भी पढ़ें-

राहुल गांधी का क्या कहना है?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि बीजेपी सत्ता से चिपकी रहना चाहती है. चाहे इसके लिए वोट चोरी ही क्यों न करनी पड़े. उन्होंने मोहन भागवत के हालिया बयान का भी जिक्र किया जिसमें 75 साल की उम्र को लेकर बात की गई थी. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि ये मुद्दा वो छोड़ने वाली नहीं है. अब देखना होगा कि 17 सितंबर को राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ कितना धमाका करता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read