Urdu Conclave 2026

Surya Grahan Date and Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, क्या होगी टाइमिंग और कब लगेगा सूतक काल? यहां जानें सब कुछ

Surya Grahan Date and Time: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर को लगने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं यह सूर्यग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और इसका सूतक काल कब से कब तक रहेगा.

Surya Grahan Date and Time

Surya Grahan Date and Time: जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण बनता है. यह केवल खगोलीय घटना ही नहीं, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास महत्व रखती है. ऐसे में चलिए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण की टाइमिंग क्या होगी और कब से कब तक सूतक काल लगेगा?

कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन पड़ेगा. इस समय सूर्य कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे.

क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

चूंकि यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात में लगेगा, इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा। फिर भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार सावधानियां रखना आवश्यक माना गया है. सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है. इस हिसाब से 21 सितंबर की सुबह 11 बजे से 22 सितंबर सुबह 3:23 तक सूतक काल रहेगा.

ये भी पढ़ें:2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को, यह भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें लोगों पर क्या पड़ेंगे शुभ-अशुभ प्रभाव

कहां दिखाई देगा ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, टोंगा, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. भारत में यह दृश्य नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व

भारत में सूर्य ग्रहण का काफी धार्मिक महत्व माना जाता है. रविवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है. देश में न दिखने से सूतक काल नहीं होगा और धार्मिक कार्य अपने समयानुसार होंगे. ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा.

ग्रहण के दिन क्या करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं. इसलिए मंत्रजप को शुभ माना गया है.

  • महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.
  • गायत्री मंत्र का उच्चारण करें.
  • सूर्य मंत्र का पाठ करें.
  • इन मंत्रों के जप से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read