Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: क्या सच में एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच देखने गए थे रोहित शर्मा ? जानें वायरल Video का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि रोहित शर्मा एशिया कप 2025 भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे थे. जांच में पता चला कि यह वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि जून 2025 के मुंबई टी20 लीग फाइनल का है.

Fact Check

Fact Check: 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर होने लगा. दावा किया गया कि टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने यह हाईवोल्टेज मुकाबला देखा.

सोशल मीडिया पर फैला भ्रम

फेसबुक और यूट्यूब पर कई यूजर्स ने वीडियो डालकर लिखा कि “रोहित शर्मा भारत-पाक मुकाबला देखने पहुंचे.” इस दावे ने क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी.

पड़ताल कैसे हुई?

वायरल वीडियो के एक फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च से जांचा गया. इसमें हमें न्यूज नेशन की एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के अनुसार, यह फुटेज एशिया कप का नहीं बल्कि मुंबई टी20 लीग फाइनल का है. उस दौरान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे. पड़ताल में हमें एक और सुराग मिला. एक्स (Twitter) पर Rushii नामक अकाउंट ने 13 जून 2025 को यही वीडियो पोस्ट किया था. जब दोनों वीडियो की तुलना की गई तो यह साफ हो गया कि क्लिप पूरी तरह से वही है.

ये भी पढ़ें: Fact Check: जमानत मिलते ही यूपी के थाने में महिला ने किया नागिन डांस, जाने इसके पीछे की सच्चाई

क्या है असली सच्चाई?

जांच से साफ है कि वायरल वीडियो एशिया कप 2025 का नहीं है. यह फुटेज जून 2025 में खेले गए मुंबई टी20 लीग फाइनल का है. उस समय रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में दर्शक बनकर मौजूद थे.

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा भ्रामक और झूठा है. एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच देखने रोहित शर्मा स्टेडियम नहीं पहुंचे थे. वायरल वीडियो पूरी तरह से पुराने इवेंट का है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read